Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुदौली नगर पालिका को 3.24 करोड़ रुपये स्वीकृत:सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था और आधारभूत सुविधाएं होंगी मजबूत

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले की रुदौली नगर पालिका को विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन से 3 करोड़ 24 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस राशि से नगर में सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। यह रुदौली नगर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले इस नगर में पहली बार योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ की सक्रियता से नगर में सुविधाएं विकसित हो रही हैं। अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ की पहल पर नगर क्षेत्र में पहले भी कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। हाल ही में, तहसील परिसर, भेलसर- रुदौली मार्ग, साबरी कॉलोनी, हनुमान किला, आजाद नगर चौराहा, देवकाली मंदिर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और हजरत शेख मखदूम अब्दुल हक रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह शरीफ सहित आठ प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित किए गए थे। इन वाटर कूलरों पर लगभग 22 लाख रुपये खर्च हुए थे, जिससे भीषण गर्मी में आमजन को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सका। पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 75 लाख रुपये की लागत से 25 अतिरिक्त वाटर कूलर लगाए जाने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, इन कार्यों को भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। शासन से मिली 3.24 करोड़ रुपये की नई स्वीकृति से रुदौली नगर पालिका क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे नगर की आधारभूत संरचना में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में ऑटो-साइकिल भिड़ंत में मजदूर की मौत:आटो चालक हिरासत में, भाई ने दी तहरीर
    Next Article
    पत्थर फेंकने का विरोध करने पर बुजुर्ग की पिटाई:बदायूं में हुई मौत, दो आरोपी हुए फरार; पहले भी कर चुके हैं हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment