Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्थर फेंकने का विरोध करने पर बुजुर्ग की पिटाई:बदायूं में हुई मौत, दो आरोपी हुए फरार; पहले भी कर चुके हैं हमला

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के विवाद में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि घर पर पत्थर फेंकने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने उनकी पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। यह घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मझारा की है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय रामकुमार पुत्र केदार के रूप में हुई है। बुधवार शाम रामकुमार खेत से गेहूं की फसल निकालकर अपने घर लौटे थे। परिजनों के अनुसार, रामकुमार के घर पहुंचने के तुरंत बाद पड़ोस में रहने वाले अमन और सोनू उनके घर की ओर पत्थर फेंकने लगे। परिवार का आरोप है कि यह पहली घटना नहीं थी, बल्कि आरोपी पहले भी कई बार उनके घर पर पत्थरबाजी कर चुके थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बुधवार शाम जब दोबारा पत्थर फेंके गए, तो रामकुमार ने बाहर निकलकर अमन और सोनू से इसका कारण पूछा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद अमन और सोनू ने रामकुमार पर हमला कर दिया। लात-घूंसों से हुई पिटाई में रामकुमार गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवारजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गंभीर हालत में परिजन रामकुमार को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने अमन और सोनू की पिटाई को ही रामकुमार की मौत का कारण बताया है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुदौली नगर पालिका को 3.24 करोड़ रुपये स्वीकृत:सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था और आधारभूत सुविधाएं होंगी मजबूत
    Next Article
    परशुराम चौक पर माहौल बिगाड़ने वाले 4 आरोपी अरेस्ट:जूते-चप्पल पहनकर चढ़े, लहराया नीला झंडा; चारों की वीडियो से पहचान हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment