Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुदौली में महिला को मजदूरी मांगने पर धमकी:दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं, एसडीएम बोले- जांच के बाद होगी कार्यवाही

    22 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में रुदौली तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत हलीमनगर निवासी एक महिला ने सामुदायिक शौचालय में वर्षों तक काम कराने के बावजूद मजदूरी नहीं मिलने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने मेहनताना मांगा तो पहले समझौते का दबाव बनाया गया और बाद में जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि 23 अप्रैल 2026 को रुदौली कोतवाली में शिकायत देने के बावजूद दो महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है और परिवार का पालन-पोषण करने के लिए गांव के एक व्यक्ति के कहने पर सामुदायिक शौचालय में लगातार काम करती रही। उसे स्थायी नौकरी दिलाने का भी भरोसा दिया गया था। काम उसने किया, भुगतान दूसरे के खाते में गया पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि शौचालय की केयरटेकर किसी दूसरी महिला को बनाया गया है। सरकारी मानदेय उसी महिला के खाते में भेजा जाता रहा, जबकि शौचालय का संचालन और साफ-सफाई का काम वह खुद करती थी। मजदूरी मांगने पर धमकी का आरोप महिला का कहना है कि जब उसने अपनी मजदूरी की मांग की तो पहले 40 से 50 हजार रुपये लेकर समझौता करने का प्रस्ताव दिया गया। प्रस्ताव ठुकराने पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि उसने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी, रुदौली कोतवाली और अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उसका आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी पक्ष लगातार उसके घर पहुंचकर दबाव बना रहा है, जिससे वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में है। शौचालय पर लटका ताला महिला ने दावा किया कि जिस दिन से उसने काम करना बंद किया है, उसी दिन से सामुदायिक शौचालय पर ताला लगा हुआ है। इससे गांव के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। SDM बोले- जांच में सही मिला तो होगी कार्रवाई इस मामले में उपजिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार ने शुक्रवार को कहा कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने इस प्रकरण की जानकारी होने से इनकार किया। वहीं, पीड़िता का कहना है कि उसने एसडीएम को भी लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्राइवरों को सैनिक जैसी मान्यता, 20 लाख बीमा मिले:मुख्यमंत्री के नाम 14 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
    Next Article
    अधिवक्ता पर हमला, वकीलों ने न्यायिक कार्य ठप किया:महोबा में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर तहसील घेरी, नेताओं पर संरक्षण का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment