Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड दरोगा की पत्नी को मुंहबोले बेटे ने मार डाला:बरेली में 2 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए वारदात; सत्संग के बहाने ले जाकर हत्या

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली में रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की हत्या मुंहबोले बेटे ने कर दी। वजह यह थी कि आरोपी महिला की 20 करोड़ की संपत्ति में हिस्सा चाहता था, लेकिन महिला ने मना कर दिया था। इससे नाराज आरोपी (24) 2 मई को महिला को सत्संग के बहाने कार में बैठाकर 60 किमी दूर पीलीभीत ले गया। चाकू से गोदकर हत्या की और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। शारदा यादव (65) घर नहीं लौटीं तो पति ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई। पुलिस ने CCTV खंगाले तो आरोपी कार में महिला के साथ दिखाई दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी मुंहबोले बेटे को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। देर रात पुलिस उसे लेकर पीलीभीत पहुंची। उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया। आरोपी वरुण पराशरी नगर निगम में संविदा कर्मचारी है। पूरा मामला शहर के सुभाषनगर थाने का है। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए पुलिस के अनुसार, LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) से रिटायर्ड दरोगा गजराज सिंह (70) मढ़ीनाथ हनुमान गढ़ी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। दो बेटे बाहर जॉब करते हैं। एक बेटा उनके साथ घर पर रहकर पढ़ाई करता है। उन्होंने 9,000 स्क्वायर फीट का मकान, आठवीं तक का स्कूल और 5 दुकानें बनवाई हैं। इसके अलावा, शहर में अलग-अलग लोकेशन पर 4 प्लॉट भी हैं। सभी संपत्तियां उनकी पत्नी शारदा यादव के नाम पर हैं। इनकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए है। शारदा देवी को सत्संग में जाना पसंद था। बेटों की व्यस्तता और पति के स्वास्थ्य कारणों से वह बाहर कम जा पाती थीं। शारदा देवी को कार से सत्संग ले जाता था पुलिस के मुताबिक, दो साल पहले शारदा के घर में चल रही मोबाइल की दुकान पर बमनपुरी निवासी वरुण पराशरी से मुलाकात हुई थी। वरुण ने पहली ही मुलाकात में उन्हें मम्मी कहकर पुकारा। शारदा को उसका व्यवहार काफी पसंद आया। वह उसकी बातों से प्रभावित होकर उसे अपने घर बुलाने लगीं। धीरे-धीरे उसका आना-जाना शुरू हो गया। वह शारदा यादव को अपनी कार से सत्संग ले जाने लगा। उसने बहुत जल्द उनका भरोसा जीत लिया। शारदा यादव भी उसे अपने बेटों की तरह मानने लगीं। प्रॉपर्टी में हिस्सा देने से मना किया तो मार डाला पुलिस के मुताबिक, बाद में वरुण के मन में लालच आ गया। उसे लगा कि शारदा यादव उसे अपनी प्रॉपर्टी में हिस्सा दे देंगी। उसने कुछ दिन पहले शारदा यादव से हिस्सा मांगा। उस समय शारदा ने हिस्सा देने से मना कर दिया और कहा कि मेरे तीन बेटे हैं, तुम्हें हिस्सा क्यों दूंगी। इसके बाद से आरोपी ने उन्हें रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 2 मई को शारदा यादव घर पर अकेली थीं। उस दिन उनके पति और बेटा घर पर नहीं थे। इसी बीच वरुण आया और उन्हें कार से सत्संग ले जाने के बहाने पीलीभीत के जहानाबाद ले गया और हत्या कर दी। सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी इधर, 2 मई को शारदा काफी देर तक घर नहीं पहुंचीं तो पति ने खोजबीन शुरू की। आरोपी को फोन करके पूछा तो उसने कहा कि उसे कुछ नहीं पता। पुलिस ने CCTV खंगाले तो वरुण शारदा को कार में ले जाते हुए दिखा। इसके बाद पुलिस ने उसे घर से हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आ गया। …………….. ये खबर भी पढ़िए- अयोध्या दर्शन करके लौट रहे 6 लोगों की मौत:जालौन में 100 की रफ्तार में ट्रक में घुसी टवेरा; 20 मिनट तक तड़पते रहे जालौन में 100 की रफ्तार में टवेरा हाईवे पर पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। टवेरा सवार अयोध्या से रामलला के दर्शन कर ललितपुर जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। वे 20 मिनट तक कार में ही तड़पते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से कार के गेट काटकर घायलों को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मरी महिला को बालू में गाड़कर जिंदा करने की कोशिश:1 घंटे हाथ-पैर रगड़ते रहे, पीलीभीत में करंट लगने से जान गई थी
    Next Article
    गले में तख्ती डालकर SSP ऑफिस पहुंचा पीड़ित:कहा- न्याय नहीं तो इच्छा मृत्यु दे दो, मां-पत्नी के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment