Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्नीशियन को गोली मारी:सीतापुर में अटैची जलाकर पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली, पुलिस ने हिरासत में लिया

    5 hours ago

    2

    0

    यूपी के सीतापुर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने गुरुवार देर रात 2 बजे लैब टेक्नीशियन की हत्या कर दी। आरोपी शिवेश सिंह (40) ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सतीश यादव (35) के सिर में गोली मारी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लैब रिटायर्ड पुलिसकर्मी की ही है। आरोपी उसकी जिम्मेदारी संभालता है। उसका लैब टेक्नीशियन से मनमुटाव था। गुरुवार रात उसका सतीश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे बौखलाया अपने पिता के कमरे में गया। अटैची जलाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली। गोली की आवाज सुनकर सो रहे लाग जाग गए। भागकर मौके पर पहुंचे तो सतीश को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर्स ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। सीओ सदर के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से बीमार था। लैब टेक्नीशियन दो महीने पहले ही लखनऊ में अस्पताल की नौकरी छोड़कर सीतापुर आया था। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे। मामले को विस्तार से जानते हैं... नैपालापुर इलाके इलाके में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह का सरोज चैरिटेबल ब्लड बैंक हैं। ब्लड बैंक की ऊपरी मंजिल पर वह अपनी पत्नी बेटे शिवेश सिंह (40) और बहू के साथ रहते हैं। नीचे ब्लड बैंक चलता है। ऊपरी मंजिल पर लैब में काम करने वाले कर्मचारियों के रहने की भी व्यवस्था है। आजमगढ़ के रहने वाले सतीश यादव (35) लैब टेक्निशियन का काम करते थे और लैब की पहली मंजिल पर ही रहते थे। शिवेश ब्लड बैंक का काम देखता है। शिवेश और सतीश के बीच पहले से ही मनमुटाव चल रहा था। रात में करीब 2 बजे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रिवाल्वर निकालकर सिर में गोली मारी विवाद के बीच शिवेश ने रिवाल्वर निकाली और सतीश के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर वहां सो रहे लोग उठ गए। उन्होंने आनन-फानन में घायल सतीश को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी को लैब से ही गिरफ्तार किया मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिवेश को पुलिस ने लैब से हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और लैब को सील कर दिया। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी के अनुसार मानसिक रूप से बीमार है। हालांकि, अभी तक इस घटना के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के अनुसार वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना देकर पोस्टमॉर्टम कार्रवाई शुरू कर दी है। --------------- यह खबर भी पढ़ें… वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर जानलेवा हमला,कार के शीशे तोड़े, पिता के साथ मारपीट; परिवार मदद के लिए चीखता रहा वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ है। अभिनव ने हमले का वीडियो गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हमला राजधानी दिल्ली में हुआ है। भीड़ ने अभिनव की कार को घेर लिया और डंडे मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान अभिनव का परिवार कार के अंदर था। जब कार का अगला शीशा तोड़ा गया तो अंदर से एक महिला चीख उठी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल ने मारा 900Kg का बम, ह‍िज्बुल्लाह की इमारत पलभर में ढेर
    Next Article
    कन्या पाठशाला की जमीन पर बना था अवैध मदरसा:गोंडा में 22 साल से हो रहा संचालन, सीएम जनता दर्शन में हुई थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment