Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर से साइबर ठगी में कंबोडिया कनेक्शन:CISF सिपाही ट्रांजिट रिमांड पर, 10 हजार में उपलब्ध कराता था खाते

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्री से 57 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने CISF सिपाही का ट्रांजिट रिमांड ले लिया है। टीम उसे कानपुर ला रही है, जहां कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिपाही से पूछताछ में क्राइम ब्रांच को ऐसे सुराग मिले हैं, जिनके तार कंबोडिया से जुड़ रहे हैं। ओडिशा, झारखंड और कानपुर से पकड़े गए लोग महज मोहरे निकले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि सिपाही 10 हजार रुपए लेकर बैंक खाते कंबोडिया में बैठे आकाओं को उपलब्ध कराता था। इसके बाद उन्हीं खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। पूछताछ में कई नाम सामने आए हैं, लेकिन उनके मोबाइल नंबर फिलहाल बंद मिल रहे हैं। रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर ने दर्ज कराई थी शिकायत रामबाग निवासी रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्री भैरव प्रसाद पांडेय ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि साइबर ठगों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी पत्नी मीना पांडेय के आधार कार्ड से पुलवामा आतंकी हमले के मुख्य आरोपी के खाते में 70 लाख रुपए भेजे गए हैं। इसके बाद गिरफ्तारी का डर दिखाया गया। साथ ही बेटे और बहू की गिरफ्तारी की बात कहकर उन्हें मानसिक दबाव में लिया गया। साइबर ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए सेना के शिविर और कैंप का दृश्य भी दिखाया। जांच के नाम पर ठगों ने आरटीजीएस के माध्यम से 57 लाख रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए। पूछताछ में सामने आया CISF सिपाही का नाम इस मामले में क्राइम ब्रांच ने पहले पांच लोगों को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के बाद CISF सिपाही दाऊद अंसारी का नाम सामने आया। इसके बाद साइबर थाना की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए ओडिशा के राउरकेला स्थित CISF कैंप पहुंची। CISF के कमांडेंट को गिरफ्तारी मेमो देने के बाद सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसका ट्रांजिट रिमांड भी साइबर टीम को मिल गया। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को उसे कानपुर लाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सिपाही ने पूछताछ में कोलकाता के दो युवकों के नाम भी बताए हैं। क्राइम ब्रांच ने उनके मोबाइल नंबर चेक किए, लेकिन दोनों के फोन बंद मिले। डीसीपी क्राइम ब्रंच श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही को कानपुर लाया जा रहा है। यहां पूछताछ के बाद कई और खुलासे होने की संभावना है। पांच आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल इस मामले में मास्टरमाइंड झारखंड के वीरमऊ निवासी राजू ठाकुर के साथ जवाहर नगर निवासी जय प्रकाश, उसका भांजा विनय प्रताप सिंह, शुभांकर सिंह और किदवई नगर निवासी विक्रम सिंह को सीओडी पुल से गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच ने जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक, राजू ठाकुर को छोड़कर अन्य आरोपियों ने अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे। इसके बदले उन्हें पांच प्रतिशत कमीशन का लालच दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में युवती ने थाने के गेट पर बनाई रील:भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल
    Next Article
    हापुड़ सदर सीट पर भाजपा से पहली पसंद विजयपाल आढ़ती:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार तेजपाल प्रमुख, कांग्रेस से गजराज सिंह; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment