Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोटावेटर की चपेट में आया 12 साल का बच्चा:मैनपुरी में खेत में मौत, ट्रैक्टर पर बैठा था आशिक, चालक की लापरवाही से हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अनी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 12 वर्षीय आशिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, आशिक पुत्र धीर सिंह गांव के जय राम के साथ प्रमोद के खेत पर गया था। उस समय खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम चल रहा था। आशिक ट्रैक्टर पर लगे रोटावेटर के ऊपर बैठा हुआ था। इसी दौरान चालक ने जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ाया, आशिक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे रोटावेटर में जा गिरा। मशीन में फंसकर मौके पर ही मौत रोटावेटर में फंसने के कारण बालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।घटना के बाद ग्रामीणों ने मशीन को खोलकर किसी तरह आशिक के शव को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। कक्षा 5 का छात्र था, पिता जयपुर में मजदूरी करते हैं मृतक आशिक कक्षा 5 का छात्र था। वह तीन बहनों और दो भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता धीर सिंह जयपुर में एक बर्फ फैक्ट्री में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वे गांव के लिए रवाना हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर पुलिस ने स्नेचिंग के दो मामलों का खुलासा किया:एक आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और बाइक बरामद
    Next Article
    बदली सबसे दमदार सस्पेंस थ्रिलर की रिलीज डेट, पहले दो पार्ट ने बदले सिनेमा के मायने, 7 भाषाओं में बन चुके हैं रीमेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment