Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रीता जोशी के पति पी.सी. जोशी का निधन:पार्थिव शरीर प्रयागराज पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्कार, डिप्टी सीएम केशव होंगे शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद रीता जोशी के पति पी.सी. जोशी का पीजीआई में ब्रेन हैमरेज के चलते निधन हो गया। सोमवार शाम उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से प्रयागराज स्थित उनके आवास पर लाया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर पहुंचा, श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और आमजन उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और रीता जोशी के भाई विजय बहुगुणा ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पुरन चंद्र जोशी के स्वास्थ्य को लेकर पहले कोई गंभीर संकेत नहीं थे। उनकी बहन उन्हें अस्पताल में लेकर भर्ती थीं, उन्हें देखने के लिए वे पीजीआई गए थे और वापस घर लौट आए थे। अचानक ब्रेन हैमरेज हो गया और ब्लीडिंग इतनी अधिक थी कि ऑपरेशन तक संभव नहीं हो सका। विजय बहुगुणा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि पी.सी. जोशी बेहद सरल, शांत और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा रीता जोशी का साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार में उनका विशेष स्थान था और वे सभी के साथ प्रेम और सौहार्द से रहते थे। उन्होंने बताया कि पी.सी. जोशी उच्च शिक्षित थे और उन्होंने मॉस्को से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। अपने करियर में वे बड़े संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे और नैनी TCL कम्पनी से रिटायर हुए परिवार की राजनीतिक गतिविधियों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा और वे हर परिस्थिति में एक मजबूत सहारा बने रहे। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके पीछे एक पुत्र मयंक और बहू ऋचा हैं। आज उनके अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पूरे प्रयागराज और भाजपा में शोक की लहर है और लोग उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के 1536 शिक्षामित्रों को 18 हजार मानदेय:गोरखपुर में आज CM करेंगे बढ़े भुगतान का शुभारंभ, काशी में होगा लाइव प्रसारण
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से बूंदाबांदी, बादल छाए:दिन में धूलभरी आंधी और 1-2 बार बारिश का अलर्ट, तापमान सामान्य से 10.4°C कम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment