Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति को शिमला के लोक भवन में रात्रिभोज:कल अटल टनल जाएंगी मुर्मू, पर्यटकों के रोहतांग जाने पर रोक; हथियार नहीं ले जा सकेंगे साथ

    3 hours ago

    2

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आज शिमला स्थित लोक भवन में रात्रिभोज रखा गया है। राष्ट्रपति कुछ देर में रिट्रीट छराबड़ा से लोक भवन पहुंचेंगी और रात में डिनर के बाद वापस रिट्रीट लौटेंगी। राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कैबिनेट मंत्री और उच्च अधिकारी भी शामिल होंगे। छराबड़ा से शिमला के लिए राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान शहर में कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। अटल टनल में 300 पुलिस जवान तैनात द्रौपदी मुर्मू कल अटल टनल रोहतांग जा रही हैं। इसे देखते हुए रोहतांग व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में 300 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए आज ही पर्यटकों के अटल टनल जाने पर रोक लगा दी गई है। कल भी पर्यटकों के रोहतांग जाने की इजाजत नहीं होगी। मनाली में विशेष निषेधाज्ञा लागू डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के आदेशानुसार मनाली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में विशेष निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। आदेशों के अनुसार, 28 और 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग के साथ-साथ साउथ पोर्टल से सासे हेलीपैड तक, मनाली शहर और इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी गांवों में किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्नेयास्त्र (बारूद/गनपाउडर) के प्रयोग से चलने वाला हथियार, गोला-बारूद ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी यह आदेश पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना के उन जवानों पर लागू नहीं होगा, जो आधिकारिक ड्यूटी पर तैनात हैं। राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित ड्यूटी के लिए विशेष रूप से अधिकृत व्यक्ति भी इस दायरे से बाहर रहेंगे। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी और एक मई को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नासिक TCS केस-महिला कर्मचारी पर धर्म बदलने का दबाव था:पुलिस का दावा- दस्तावेज छीने, मलेशिया भेजने की योजना थी; मुख्य आरोपी अब भी फरार
    Next Article
    RTO चेक पॉइंट पर वसूली की महिला सरगना:वॉट्सएप पर ‘डील’…लेकिन सामने नहीं आती, स्टाफ करता है लेन-देन की बात; दलाली के नेटवर्क की हकीकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment