Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुपयों के विवाद में भाइयों में मारपीट, एक गंभीर घायल:मुजफ्फरनगर में धारदार हथियार से किया हमला; सिर फटा, मेरठ रेफर

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान धारदार हथियारों से हुए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेरठ रेफर किया गया है। आरोप है कि अकबर के पुत्र वाजिद, वाजिद के पुत्र समीर और वाजिद की पत्नी ने साबिर और उसके पुत्र पर हमला किया। हमले में साबिर और उसके 22 वर्षीय पुत्र शावेज को चोटें आईं। घायलों को तत्काल पुलिस के पास ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने शावेज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च केंद्र मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित साबिर ने बताया कि उनके बेटे और भतीजे के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार समझाने के बावजूद विवाद नहीं सुलझा और आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद धारदार हथियारों से हमला कर दिया। नई मंडी के सीओ राजू कुमार साव ने जानकारी दी कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के खजनी तहसील में मारपीट, VIDEO:टेंडर में विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, बचकर निकले SDM-तहसीलदार
    Next Article
    महिला दो बेटियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची:कहा- बेटियां पैदा होने पर ताना मारते थे, घर छोड़कर भाग गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment