Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राप्ती इको पार्क की सफाई-सुरक्षा के लिए 10 सफाईकर्मी तैनात:नगर आयुक्त ने CCTV और हाइट बैरियर लगाने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के राप्ती इको पार्क को साफ-सुथरा, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एक बैठक की। इस बैठक में पार्क और आसपास के क्षेत्र की व्यवस्था सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि इको पार्क में 10 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी स्थायी रूप से लगाई जाए। इससे पार्क हमेशा साफ बना रहे। इसके साथ ही मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से एकला बांदा रोड की नियमित सफाई कराने के भी निर्देश दिए गए। अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए प्रवर्तन दल को राप्ती इको पार्क के गेट पर और पार्क के अंदर निगरानी रखने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। इससे पार्क परिसर में व्यवस्था बनी रहेगी और लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा। इसके अलावा मुख्य अभियंता को पार्क के अंदर अनावश्यक रास्तों को बंद करने के निर्देश दिए गए, ताकि अनियंत्रित आवाजाही रोकी जा सके। एकला बांदा रोड के दोनों ओर हाइट बैरियर लगाने का भी फैसला लिया गया, जिससे भारी वाहनों की एंट्री नियंत्रित की जा सके। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्क और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बढ़ती भीड़ को देखते हुए पार्क के गेट पर समय-सारणी (टाइमिंग) का बोर्ड लगाने को कहा गया। नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्क में आने वाले लोग वहां की वस्तुओं के साथ छेड़छाड़ न करें और किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाएं। इसके लिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM करेंगे मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास:एक रुपए में मिलेगा विश्व स्तरीय इलाज, कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में 315.48 की लागत से बनेगा
    Next Article
    चिल्लूपार सीट पर भाजपा से राजेश त्रिपाठी पहली पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार विनय शंकर तिवारी; बसपा से साहिल तिवारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment