Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंधी में टीन शेड उड़कर ट्रेन इंजन से टकराया:चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, यात्री सुरक्षित

    2 hours ago

    1

    0

    मंगलवार सुबह चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से आई संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के इंजन से स्टेशन परिसर का एक टीन शेड उड़कर टकरा गया। यह घटना तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान हुई, जिससे स्टेशन पर धमाके जैसी तेज आवाज गूंजी और कुछ समय के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिसके दबाव से स्टेशन परिसर में लगा टीन शेड उखड़ गया। उड़ता हुआ टीन सीधे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के इंजन के पावर जनरेशन ग्रिप से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टीन के तीन बड़े टुकड़े होकर प्लेटफॉर्म पर गिरे। उस समय प्लेटफॉर्म पर काफी संख्या में यात्री मौजूद थे, जो ट्रेन का इंतजार कर रहे थे या उससे उतर रहे थे। अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे, जिससे कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में भय का माहौल बन गया। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी यात्री को गंभीर चोट आई। यदि टीन का टुकड़ा सीधे यात्रियों पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और स्टेशन प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच शुरू की। साथ ही, इंजन की तकनीकी जांच कर मरम्मत कार्य भी शुरू कराया गया, ताकि ट्रेन के संचालन में कोई बाधा न आए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तेज आंधी-तूफान के कारण हुई। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए स्टेशन परिसर में लगे ढीले टीन और अन्य संरचनाओं की भी जांच कराई जा रही है। यात्रियों ने भी स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूल्हे के भाई समेत 4 की बारात जाते वक्त मौत:हमीरपुर में ट्रक ने वैन को टक्कर मारी, 100 मीटर घसीटा; पुलिस ने पीछा करके पकड़ा
    Next Article
    सोनू हत्याकांड: पांच आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर:हाथरस पुलिस तलाश में जुटी, दिल दहलाने वाली यातनाएं देकर सोनू का किया था मर्डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment