Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिपोर्ट-ईरान ने होर्मुज से गुजरने के लिए 17 करोड़ वसूले:तेल टैंकर को समुद्र में दिया सुरक्षित रास्ता; भारत के 22 जहाज अभी भी फंसे

    9 hours ago

    2

    0

    मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति देने के बदले एक निजी तेल टैंकर कंपनी से 20 लाख डॉलर (17 करोड़ रुपए) लिए। हालांकि, ये जहाज किस देश का है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लॉयड्स लिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अपने समुद्री क्षेत्र में एक ‘सुरक्षित रास्ता’ बनाया है, जहां से केवल मंजूरी मिलने वाले जहाज ही गुजर सकते हैं। इसके बदले उनसे टैक्स लिया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, पाकिस्तान, इराक, मलेशिया और चीन जैसे कई देश अपने जहाजों के सुरक्षित गुजरने को लेकर सीधे ईरान से बात कर रहे हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ऐसे जहाजों के लिए एक खास रजिस्ट्रेशन सिस्टम भी शुरू किया है, जिन्हें ‘सुरक्षित मार्ग’ दिया जाएगा। भारत भी अपने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए ईरान से बातचीत कर रहा है। भारत के 22 जहाज होर्मुज और उसके आसपास के समुद्री इलाके में फंसे हैं। लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस के मुताबिक, भारत का एक गैस टैंकर ईरान के लारक द्वीप के आसपास से होते हुए ईरानी जलक्षेत्र के जरिए गुजरा, ताकि उसकी पहचान की जांच की जा सके। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक सभी देशों के मिलाकर 9 जहाज इस कॉरिडोर से गुजर चुके हैं। ईरान बोला- अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया जंग के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया। IRGC ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें जेट को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्वीकार किया कि एक F-35 जेट को ईरान के ऊपर मिशन के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान को मिडिल-ईस्ट के किसी देश में उतारा गया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीसरे हफ्ते में ईरान युद्ध, अबतक क्या-क्या हुआ? देखें आज सुबह
    Next Article
    लखनऊ-अयोध्या में ओले गिरे, 20 जिलों में तेज बारिश:काशी में आंधी; प्रयागराज-मिर्जापुर में बिजली गिरी, 2 किसानों की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment