Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिपोर्ट- ईरान जंग रोकने पर आज बन सकती है सहमति:पाकिस्तान ने ईरान-अमेरिका को सीजफायर प्लान सौंपा, होर्मुज खोलने का प्रस्ताव भी शामिल

    10 hours ago

    2

    0

    ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग को रोकने के लिए आज सहमति बन सकती है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने दोनों देशों को सीजफायर का प्रस्ताव सौंपा है। पाकिस्तान ने इस डील को अस्थायी तौर पर ‘इस्लामाबाद अकॉर्ड’ नाम दिया है, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले चरण में तत्काल सीजफायर लागू होगा, जबकि दूसरे चरण के तहत 15 से 20 दिनों के भीतर अंतिम समझौते को फाइनल किया जाएगा। पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अमेरिकी और ईरानी नेताओं के साथ पूरी रात बातचीत की है। इस प्रस्ताव के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की बात भी शामिल है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई सामान्य हो सके। इससे पहले अमेरिकी मीडिया एक्सिओस ने बताया था कि दोनों देशों के बीच 45 दिन का सीजफायर लागू हो सकता है, जिसके दौरान स्थायी शांति समझौते पर बातचीत होगी। इस बातचीत में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। अगले 48 घंटे इस डील के लिए आखिरी मौका हैं। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान ने ग्लोबल सप्लाई ठप करने की धमकी दी ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका और इजराइल के हमले बढ़े तो वह ग्लोबल सप्लाई चेन को ठप कर देगा। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज के अलावा दूसरे समुद्री रास्तों को भी निशाना बना सकता है। ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा कि किसी भी बड़ी कार्रवाई का जवाब सिर्फ सैन्य स्तर पर नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर असर डालकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ही नहीं, बल्कि बाब-अल-मंदेब जैसे अहम समुद्री रास्ते भी खतरे में आ सकते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का अल्टीमेटम दिया है और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे पहले ईरान के करीबी माने जाने वाले यमन के हूती विद्रोही रेड सी में जहाजों पर हमले की बात कह चुके हैं। ट्रम्प ने ईरान को नरक जैसे हालात में पहुंचाने की धमकी दी ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहते हुए होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलने पर बड़ा हमला करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो वो उसे नरक बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईरान में पावर प्लांट और पुलों पर हमला करने की बात कही। ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान में मंगलवार को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होगा यानी हमला होगा। ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोले दे, नहीं तो नरक जैसे हालात में पहुंच जाएगा। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    T से ट्रंप, T से टेरर और थ्रेट, 24 घंटे बाद उनका गुस्सा ईरान पर कितना भारी पड़ेगा?
    Next Article
    कचहरी में दिनदहाड़े वकील के सीने में गोली मारी:लखीमपुर में रूमाल से जख्म दबाकर कराहता रहा, बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले गई पुलिस

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment