Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मी के घर 15 लाख की चोरी:पत्नी का अंतिम संस्कार करने बहराइच गए थे, परिवार के वापस आने पर हुई जानकारी

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड कर्मचारियों के घर चोरी हो गई। वो परिवार के साथ पत्नी की मौत के बाद बहराइच गए थे। इस दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया और लाखों के जेवर पार कर दिए। विभव खंड गोमती नगर निवासी कस्तूरी लाल जायसवाल पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया 29 मार्च को पत्नी के निधन होने की वजह से बहराइच स्थित अपने गांव गए हुए थे। 30 मार्च को अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद परिवार के कुछ सदस्य लखनऊ आ गए लेकिन वो तेहवीं के कार्यक्रम के चलते वहीं रुके थे। रविवार रात घर मे मौजूद सदस्य खाना खाने एक रिश्तेदार के घर गए थे। तभी रात 11 से 12 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी कर ली। चोर साइड गेट का ताला तोड़कर अंदर जाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद कमरे में जाकर अलमारी तोड़कर एक किलो चांदी, छह सोने की चेन वह अन्य कीमती सामान सहित नगदी चुरा ली। परिवार वापस लौटा तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामले में इंस्पेक्टर विभूति खंड अमर सिंह का कहना है पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी में कैद हुए चोर घर में चोरी के लिए घुसे चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घर के अंदर दो से तीन लड़के घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अलग-अलग कमरों में जाकर ताला तोड़कर लाखों का जेवर व नगदी पार कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पत्नी के बाद पति ने भी तोड़ा दम:नशे के विवाद में पति-पत्नी ने खुद को लगाई थी आग, परिवार में मातम
    Next Article
    विधायक बोले- मंडी में माफिया मिला तो जेल भेज दूंगा:शाहजहांपुर के रोजा मंडी का निरीक्षण किया, कैमरा न होने पर अधिकारियों को फटकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment