Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप-वीडियो वायरल मामले में आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर पुलिस ने फर्रुखाबाद के आरोपी को पकड़ा

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म और उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फर्रुखाबाद जिले के अभय राठौर के रूप में हुई है। उसे मुखबिर की सूचना पर बस अड्डे के पास से पकड़ा गया। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि अभय राठौर, अभिषेक और आकाश ने मिलकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिवार ने यह भी बताया कि आरोपी जातिसूचक गाली-गलौज करते थे, धन उगाही करते थे और उनकी बेटी का पीछा करते थे, जिससे परिवार काफी प्रताड़ित था। यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। पीड़िता ने 9 मार्च को तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान कई घटनाओं के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने एफआईआर में कई धाराएं बढ़ाईं। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी अभय राठौर को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में नामजद अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता हत्याकांड पर संत समाज में नाराजगी:मिर्जापुर में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, कांग्रेस का अनशन जारी
    Next Article
    हरदोई में शिक्षक महासंघ की बैठक:टीईटी कानून के विरोध में पैदल मार्च की रणनीति बनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment