Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोनाल्डो का पुर्तगाल वर्ल्ड कप के अंतिम-16 में:रामोस ने इंजरी टाइम में हेडर से गोल दागा; स्पेन 2010 के बाद पहला नॉकआउट मैच जीता

    5 hours ago

    2

    0

    स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने शुक्रवार के पहले मुकाबले में क्रोएशिया को 2-1 से हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का मुकाबला 2010 की चैंपियन स्पेन से 7 जुलाई को होगा। टोरेंटो स्टेडियम में इवान पेरिशिच ने हाफ टाइम के बाद गोल करके क्रोएशिया को 1-0 से आगे कर दिया। उसके बाद 68वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी पर बराबरी का गोल दागा। फुल टाइम तक यही 1-1 की स्कोर लाइन रही। ऐसे में इंजरी टाइम में गोंसालो रामोस ने हेडर से गोल करके अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। इधर, लॉस एंजिल्स स्टेडियम में स्पेन ने गुरुवार के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया। टीम ने 2010 के बाद पहली बार नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की। मिकेल ओयारजाबाल ने दो गोल किए, जबकि पेड्रो पोरो ने एक गोल जोड़ा। राउंड ऑफ 16 में स्पेन का मुकाबला पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। रोनाल्डो का सेलिब्रेशन देखिए पुर्तगाल Vs क्रोएशिया पहला हाफ गोल रहित रहा मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा। इसमें पुर्तगाल का दबदबा रहा, लेकिन टीम गोल स्कोर नहीं कर सकी। हाफ टाइम से वापसी के बाद जोसिप स्टानिशिच के क्रॉस पर इवान पेरिशिच ने 53वें मिनट में गोल कर क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। 68वें मिनट में पुर्तगाल को पेनल्टी मिली, जिसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। यह वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में रोनाल्डो का पहला गोल है। रामोस के हेडर से पुर्तगाल को बढ़त, पासालिच के आफ साइड पर विवाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में जाता दिख रहा था। लेकिन, इंजरी टाइम में राफेल लियाओ के क्रॉस पर गोंकालो रामोस ने हेडर लगाकर पुर्तगाल को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। आखिरी क्षणों में क्रोएशिया ने बराबरी का गोल कर दिया था। लेकिन, VAR समीक्षा के बाद मारियो पासालिच को ऑफसाइड करार दिया गया और गोल रद्द कर दिया गया। फैसले से नाराज क्रोएशियाई प्रशंसकों ने मैदान पर बोतलें फेंकी और रेफरी के खिलाफ विरोध जताया। स्पेन Vs ऑस्ट्रिया स्पेन ने अब तक कोई गोल नहीं खाया स्पेन ने पूरे मैच में गेंद पर कब्जा बनाए रखा और टूर्नामेंट का अपना सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम ने लगातार चौथे मैच में क्लीन शीट रखी। ऑस्ट्रिया की टीम पूरे मैच में गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सकी और गोलकीपर उनाई सिमोन को एक भी सेव नहीं करना पड़ा। पहले हाफ में शुरुआती सावधानी के बाद स्पेन ने हाइड्रेशन ब्रेक के बाद आक्रमण तेज किया। 36वें मिनट में मार्क कुकुरेला के पास पर मिकेल ओयारजाबाल ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल था। दूसरे हाफ में स्पेन ने लगातार दबाव बनाए रखा। एलेक्स बैएना ने शानदार मूव बनाया और उनका पास पेड्रो पोरो तक पहुंचा। पोरो ने हेडर से गोल कर अंतर 2-0 कर दिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल था। 89वें मिनट में कुकुरेला ने फिर बेहतरीन पास दिया, जिस पर ओयारजाबाल ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी। यामाल ने सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया 18 साल के स्टार विंगर लामिन यामाल ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया। उन्होंने स्पेन के 10 ऑन-टारगेट शॉट्स में से चार लगाए। 85वें मिनट में उनका जोरदार शॉट ऑस्ट्रिया के डिफेंडर डेविड अलाबा ने गोललाइन पर रोक दिया। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया गया। स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा, 'बड़ी टीमें जरूरत के समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। हमने शानदार मैच खेला और लगभग परफेक्शन के करीब पहुंचे। फिर भी हमें लगातार सुधार करना होगा, क्योंकि आगे हर मुकाबला कठिन होगा।' ऑस्ट्रिया की कोशिश नाकाम रही ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर ने छह शानदार बचाव किए और कई आसान दिख रहे मौकों को गोल बनने से रोका। इसके बावजूद टीम हार नहीं टाल सकी। ऑस्ट्रिया 1998 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचा था। उसने ग्रुप चरण में अल्जीरिया के खिलाफ इंजरी टाइम में गोल कर ड्रॉ हासिल करते हुए अगले दौर में जगह बनाई थी। हालांकि टीम 1954 के बाद पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतने का इंतजार जारी नहीं रख सकी। -------------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का काबो वर्डे से मुकाबला, मेसी FIFA वर्ल्ड कप में 6 गोल कर चुके FIFA वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला काबो वर्डे से होगा। मेसी इस टूर्नामेंट में 6 गोल कर चुके हैं। वे गोल्डन बूट की रेस में दूसरे नंबर पर है। यह मैच रात 3:30 बजे से मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाइट राइडर्स ग्रुप का अमेरिका में बना स्टेडियम:शाहरुख खान के वीडियो में पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर भी नजर आए
    Next Article
    लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का काबो वर्डे से मुकाबला:FIFA वर्ल्ड कप में 6 गोल कर चुके; आज रात ऑस्ट्रेलिया Vs मिस्र

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment