Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणदीप हुड्डा का झज्जर में हरियाणवी देसी अंदाज:मकान की छत पर चढ़कर सेल्फी; बोले- गाम की हवा, गाम के मजे

    2 hours ago

    2

    0

    बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा एक बार फिर अपने देसी अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गांव की छत पर चढ़कर ठेठ हरियाणवी अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं गाम की हवा, गाम के मजे। उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं। शुरुआत में यह वीडियो बहादुरगढ़ के कसार गांव की बताई जा रही थी, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो रणदीप हुड्डा के पैतृक गांव जसिया की है। जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के बाद रणदीप अपने गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अपने चाचा-ताऊ से मुलाकात की। रणदीप ने गांव स्थित घर के अंदर की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है। चर्चा है कि इन दिनों रणदीप हुड्डा रोहतक लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अपनी आगामी फिल्म ‘लाल रंग-2’ की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले करीब एक महीने से वह रोहतक, झज्जर और बहादुरगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान उनके कई देसी अंदाज वाले वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें वह पूरी तरह ग्रामीण परिवेश में घुले-मिले नजर आ रहे हैं। विभिन्न गांवों में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त पिछले करीब एक महीने से रणदीप हुड्डा रोहतक, झज्जर और बहादुरगढ़ के विभिन्न गांवों में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान उनके कई देसी अंदाज वाले वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें वह पूरी तरह ग्रामीण परिवेश में घुले-मिले नजर आ रहे हैं। गांव की पारंपरिक जीवनशैली का जिक्र वायरल वीडियो में रणदीप हुड्डा गांव के एक मकान की छत पर चढ़कर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह गांव के खुले वातावरण, ताजी हवा और ग्रामीण जीवन की सादगी की तारीफ करते नजर आते हैं। वीडियो में छत पर रखे उपले भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें दिखाते हुए वह गांव की पारंपरिक जीवनशैली का जिक्र करते हैं। गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा अपनी सादगी और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि उनका यह देसी अवतार एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 20°C तक पहुंचा पारा:2 दिन की बारिश-बूंदाबांदी में 11.4°C गिरा अधिकतम तापमान, आज 31°C पार करेगा
    Next Article
    IPL में आज पंजाब Vs हैदराबाद:हिसाब बराबर करने उतरेंगे सनराइजर्स, अभिषेक टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन सकते हैं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment