Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामायण पढ़ रहे 3 लोगों को ट्रेलर ने रौंदा:अमरोहा में बेकाबू होकर मंदिर में घुसा; गुस्साई भीड़ ने हाईवे जाम किया

    4 hours ago

    2

    0

    अमरोहा में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर सड़क किनारे हनुमान मंदिर में घुस गया। हादसे के वक्त मंदिर में रामायण का पाठ हो रहा था। ट्रेलर दीवार तोड़ते हुए रामायण पढ़ रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। कार्रवाई और मुआवजे की मांग करने लगे। शाम साढ़े 6 से लेकर साढ़े 7 बजे तक घरवालों का हंगामा चलता रहा। घरवाले ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शौकेंद्र बालियान, सीओ अवधभान भदौरिया और नौगावां सादात तहसील की एसडीएम सुनीता सिंह मौके पर पहुंचीं। घरवालों को समझाया- आप लोग शांत रहें। आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सभी शांत हुए और जाम खुल गया। सूचना पर डीएम नितिन गौड़ और एसपी लाखन सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। मामला देहात कोतवाली इलाके का है। 3 तस्वीरें देखें… जानिए पूरी घटना… कोठी खिदमतपुर गांव में हनुमान मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय रामायण पाठ शुरू हुआ था। मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे गांव के तमाम लोग मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर काट की ओर से आ रहा ट्रेलर दीवार तोड़ते हुए मंदिर में जा घुसा। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे में मरने वालों में नारायणपुर गांव के रहने वाले महिपाल सैनी (47), छाई गांव के रहने वाले परम सिंह (60) और आर्यन (5) शामिल हैं। महिपाल और परम के गांव खिदमतपुर के अगल-बगल ही हैं। वहीं आर्यन अपनी नानी के यहां आया था। मंदिर परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहीं, मृतकों के घरवालों को सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव के रहने वाले टीकम सिंह ने बताया- मंदिर में कल से रामायण चल रही है। मेरा पोता पूना में पढ़ाई करता है। वह छुट्टी पर घर आया था। वह अपने पिता के साथ हनुमान मंदिर में दीपक जलाने गया था। लड़का मंदिर के अंदर दीया जला रहा था, जबकि पिता बाहर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से एक डंपर आया और उसने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बिजली का फाल्ट हो गया। बाद में पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गई है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में छात्रों ने कंप्यूटर-कुर्सियां तोड़ीं, हाईवे जाम किया, SSC परीक्षा में सर्वर फेल होने से भड़के थे यूपी के प्रयागराज में हुई SSC-GD भर्ती परीक्षा के दौरान मंगलवार को सर्वर फेल होने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कमरों में रखे कंप्यूटर और कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दीं। नारेबाजी करने लगे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होटल से मलबा फेंका, मैनेजर के सिर पर गिरा, मौत:लखनऊ में ड्यूटी पर जा रहा था, भाई बोला- समझौता करने की धमकी मिल रही
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में छात्रा से गैंगरेप के आरोपी अंडरग्राउंड, दिल्ली जा रही युवती से 3 दिन हैवानियत; 25-25 हजार का इनाम घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment