Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर सिविल लाइन में नाले किनारे झाड़ियों में आग:आरएन मोटर्स के सामने लगी आग, हर साल उठते हैं सफाई पर सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में आरएन मोटर्स के सामने मुख्य नाले के किनारे झाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग लगने से ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग फैलने की आशंका पैदा हो गई। स्थानीय निवासी गुलफाम ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। हर साल गर्मियों में नाले किनारे सूखी झाड़ियों में आग लग जाती है। असलम खान के अनुसार, नालों की सफाई तो होती है, लेकिन किनारे उगे पेड़ों को नहीं हटाया जाता। गर्मी में ये सूख जाते हैं और फिर अज्ञात कारणों से आग लग जाती है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय पर झाड़ियों की कटाई और सफाई की जाए तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। मौके पर मौजूद लोगों ने आग के आसपास फैलने और बड़े नुकसान की आशंका जताई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका से नियमित सफाई अभियान चलाने और नालों के किनारे से झाड़ियों को हटाने की मांग की है, ताकि इस वार्षिक समस्या से निजात मिल सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नाले के किनारे की झाड़ियां हटाने का काम शुरू किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में हीट वेव से बीमार पड़ रहे बच्चे:एसएन में 60% तक बढ़ा ग्राफ, डिहाइड्रेशन और तेज बुखार कर रहा परेशान, ऑयली क्रीम न लगाने की सलाह
    Next Article
    परशुराम कुटुंब यात्रा में लहराए गए फरसे:पुलिस की निगरानी में निकली शाेभायात्रा, 31 झाकियां संग सैकड़ों ब्राह्मण हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment