Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम कुटुंब यात्रा में लहराए गए फरसे:पुलिस की निगरानी में निकली शाेभायात्रा, 31 झाकियां संग सैकड़ों ब्राह्मण हुए शामिल

    22 hours ago

    1

    0

    आगरा में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य ‘परशुराम कुटुंब यात्रा’ निकाली गई। यह यात्रा भारी पुलिस बल की निगरानी में निकली, जिसमें प्रशासन ने पिछले दिनों आंबेडकर जयंती के दौरान परशुराम चौक क्षेत्र में हुए बवाल को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और लगातार निगरानी रखी गई। कुटुंब यात्रा में शामिल होने पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी आए। उन्होंने परशुराम चौक पर हुई घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। यात्रा की शुरुआत भावना क्लार्क्स इन में भगवान परशुराम के विधिवत पूजन के साथ हुई। इसके बाद शोभायात्रा आवास विकास क्षेत्र से होते हुए परशुराम चौक पहुंची और अंत में सेंट्रल पार्क (सुर वाटिका) पर संपन्न हुई। शुरुआत में बाल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर, मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी और लगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु ने आरती कर यात्रा का शुभारंभ कराया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल हुए। कई स्थानों पर श्रद्धालु पारंपरिक प्रतीक के रूप में फरसे लहराते हुए नजर आए, जिससे माहौल धार्मिक और उत्साहपूर्ण बन गया। ढोल-ताशों की धुन, जयकारों और भक्ति गीतों के बीच लोग झूमते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। अलंकार अग्निहोत्री बोले सांस्कृतिक महत्व के स्थानों पर मर्यादा बनाए रखना है जरूरी परशुराम कुटुंब शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी आए थे। उन्होंने आवास विकास कालोनी स्थित परशुराम चौक पर हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी घटना समाज में सौहार्द को प्रभावित करती है। सार्वजनिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों पर शांति और मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी टिप्पणी की। कहा कि प्रशासन को निष्पक्षता के साथ सभी पक्षों को सुनकर कार्य करना चाहिए। अग्निहोत्री ने शोभायात्रा में सहभागिता करते हुए आयोजन की सराहना की यात्रा में 31 भव्य झांकियां शामिल रहीं, जिनमें भगवान परशुराम, राम दरबार, भारत माता, महालक्ष्मी, मेहंदीपुर बालाजी, पंचमुखी हनुमान, राधा-कृष्ण, सालासर बालाजी सहित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप प्रमुख रहे। झांकियों ने सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यात्रा का मुख्य आकर्षण तीन दिव्य डोले रहे—भगवान परशुराम, उज्जैन के महाकाल और खाटू नरेश। इनके दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। डमरू दल की विशेष प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। साथ ही गऊ पूजन भी किया गया। इस दौरान परशुराम राजपुर चुंगी के महामंत्री पंडित सुधीर शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों आवास विकास पर परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज के अपमान की घटना के बाद समाज एक बार फिर भगवान राम नाम के साथ एकजुट हुआ है और इसी एकता के संदेश के साथ यह भव्य यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा संयोजक आशीष मिश्रा और हरिओम शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता के संदेश के उद्देश्य से किया गया है। इसमें कई समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से एसीपी मयंक तिवारी, एसीपी सुकन्या शर्मा सहित थाना सिकंदरा पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी में रहे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी शोभायात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य तरीके से संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर सिविल लाइन में नाले किनारे झाड़ियों में आग:आरएन मोटर्स के सामने लगी आग, हर साल उठते हैं सफाई पर सवाल
    Next Article
    Divyanka Sirohi Death: मौत से पहले दिव्यांका सिरोही को सता रहा था किसका डर? दोस्त ने आखिरी बातचीत को लेकर किया बड़ा खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment