Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में दवाइयों से लदी पिकअप का एक्सल टूटा:दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर फंसी, जिम्मेदार एजेंसियां मौके से नदारद

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे-87 पर माल गोदाम के पास एक सरकारी दवाइयों से लदी पिकअप का एक्सल अचानक टूट गया। वाहन हाईवे के बीचों-बीच रुक गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। घटना के घंटों बाद भी नगर पालिका और नेशनल हाईवे अथॉरिटी का कोई भी अमला मौके पर नहीं पहुंचा। पिकअप चालक हिमांशु ने बताया कि वह मेरठ से दवाइयों की खेप लेकर रामपुर के पहाड़ी गेट वेयरहाउस जा रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क पूरी तरह ठीक थी और कोई गड्ढा भी नहीं था, फिर भी अचानक एक्सल टूट गया। वाहन खराब होने के बाद उन्हें कोई मदद नहीं मिली। यह घटना दिल्ली-नैनीताल हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर हुई है, जहां दिनभर भारी ट्रैफिक रहता है। कई घंटे बीत जाने के बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस, न नगर पालिका और न ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी की कोई जेसीबी मौके पर पहुंची, जिससे खराब वाहन को हटाया जा सके। स्थानीय निवासियों जैसे सतनाम सिंह, मिंटू, सेवा सिंह, सत्यवीर सिंह, जफर खान और लतीफ खान ने चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है, क्योंकि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच खड़ी यह पिकअप किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंगल में आग लगाने के आरोप में तीन गिरफ्तार:सोनभद्र में वन विभाग ने दुद्धी के बघाडू क्षेत्र में की कार्रवाई
    Next Article
    अमरोहा बार एसोसिएशन चुनाव: कपिल चिकारा अध्यक्ष, अरशद भारती सचिव:चिकारा ने रिकॉर्ड 323 मतों से जीत दर्ज की, भारती 5 वोटों से जीते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment