Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यक्रम:छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति 5.0 का द्वितीय चरण तेज हो गया है। इसी क्रम में पीएम श्री खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या के नेतृत्व में हुआ। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम ने छात्राओं को शिक्षा, खेलकूद, परामर्श, कौशल विकास और व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" और मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों को समझने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई। छात्राओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए। प्रतिभागियों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपात सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन) और 181 (महिला सहायता) के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने इन सेवाओं के सही उपयोग और आपातकालीन स्थितियों में इनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डीएमसी ज्योति शर्मा, जेंडर स्पेशलिस्ट निदा जैदी, सहायक लेखाकार त्रिभुवन चंद्र, विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रशासन का लक्ष्य ऐसे अभियानों के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर आयुक्त का कड़ा रुख, अनुरक्षण पर खर्च बढ़ेगा:अयोध्या नगर निगम में निर्माण कार्य में विलंब तो कार्यदायी संस्था से जुर्माना वसूला जाएगा
    Next Article
    जालौन में अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार:पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 लाख की 7 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment