Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में बाइक पार्ट्स फैक्ट्री में लगी आग:5 दमकल गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    रामपुर के थाना शहजादनगर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 किनारे स्थित एक बेसमेंट में चल रही बाइक के प्लास्टिक मडगार्ड बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग दोपहर करीब 3:20 बजे लगी और शाम करीब 5:30 बजे तक बुझाई जा सकी। मौके पर थाना शहजादनगर की पुलिस सहित करीब 35 से 40 जवान तैनात रहे। देखें, 2 तस्वीरें… फैक्ट्री के प्रोपराइटर रफी खां के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसमें करीब 10 से 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय अंदर कोई भी व्यक्ति फंसा नहीं था। स्थानीय निवासी जुबेद अली ने बताया कि सबसे पहले पहुंचे एक दरोगा और पुलिसकर्मियों ने दमकल के साथ मिलकर काफी मेहनत की। वहीं, जुनेद खान ने बताया कि धुआं उठता देख वह मौके पर पहुंचे, जहां दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी थीं। हाजी रईस ने बताया कि कर्ज लेकर शुरू किया गया काम आग में पूरी तरह खत्म हो गया। शहजादनगर एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि आग एक गोदामनुमा फैक्ट्री में लगी थी, जिसे बुझा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के 10 महीने बाद युवक ने किया सुसाइड:पिता बोले- घर में अकेला था, नपुंसकता से परेशान होकर लगाई फांसी
    Next Article
    औरैया में 10 साल पुराने हमले में फैसला:तीन दोषियों को 10-10 साल कारावास, 31,250 रुपये अर्थदंड भी लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment