Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में अज्ञात युवक ने बाइक सवार को मारी गोली:राम-रहीम ओवरब्रिज पर वारदात को अंजाम दिया, घायल युवक मुरादाबाद रेफर

    4 hours ago

    2

    0

    रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में राम-रहीम ओवरब्रिज के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गोली लगने से 19 वर्षीय सतवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया है। घटना मंगलवार शाम की है। गांव निंबी सिंह की मिलक निवासी सतवीर सिंह अपने एक साथी के साथ जा रहा था। राम-रहीम ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर अज्ञात युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद सतवीर सिंह वहीं गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गया। सतवीर के साथी ने उसे आनन-फानन में ई-रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद इमरान ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और दोस्त जिला अस्पताल पहुंचे। घायल सतवीर सिंह को एक निजी एंबुलेंस से मुरादाबाद ले जाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और तथ्यों को जुटाने का प्रयास कर रही है। अभी तक घायल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाया है। पुलिस अधिकारी इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौथे बड़े मंगल पर बंटा शीतल शरबत और बिस्कुट:कानपुर में BSNL मुख्यालय पर किया गया आयोजन, नौतपा में राहगीरों को मिली राहत
    Next Article
    सरयू तट पर 5100 दीपों की भव्य महाआरती:अयोध्या में गंगा दशहरा पर सरयू घाटों पर उमड़ी भीड़, 1 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment