Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनवमी पर बस्ती में गूंजा जय श्रीराम:हिंदू युवा वाहिनी की भव्य शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

    9 hours ago

    2

    0

    बस्ती में रामनवमी के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा कंपनी बाग से शुरू होकर गांधीनगर, पक्का बाजार समेत शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान पूरा शहर 'जय श्रीराम' के उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा में राम दरबार की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। यात्रा में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां हाथों में केसरिया ध्वज लिए चल रहे थे। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर कुछ लोग झूमते और नृत्य करते दिखे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। मार्ग के दोनों ओर खड़े लोग शोभायात्रा की भव्यता देख रहे थे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विनय सिंह, राजा ऐश्वर्या प्रताप सिंह, अजय सिंह गौतम, सत्येंद्र सिंह भोलू, पवन मल्होत्रा, कन्हैयालाल, रामजी पांडे, रामप्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। यह शोभायात्रा शहर में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश लेकर निकली। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन:जानकीपुरम विस्तार में क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात
    Next Article
    आजमगढ़ में 6.5 लाख की बैंक धोखाधड़ी:कैशियर गिरफ्तार, 2 अन्य अधिकारी भी जांच के घेरे में; फर्जी दस्तावेज के सहारे निकाली गई रकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment