Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनवमी पर भक्ति में रमे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना:कानपुर में पत्नी के साथ गाया- मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का अनोखा अंदाज देखने को मिला। रामनवमी के अवसर पर लाल बंगला स्थित राम मंदिर में आयोजित रामायण पाठ में शामिल होने पहुंचे महाना भक्ति में डूब गए। भजन शुरू होते ही उन्होंने माइक थाम लिया और गायक के साथ सुर में सुर मिलाते हुए राम आएंगे… भजन गाया। इस दौरान उनकी पत्नी अनीता महाना भी उनके साथ मौजूद रहीं। महाराजपुर क्षेत्र के परदेवनपुर स्थित प्राचीन मंदिर में भक्ति का माहौल उस समय और खास हो गया, जब विधानसभा अध्यक्ष ताली बजाते हुए एक आम भक्त की तरह झूमते नजर आए। वहां मौजूद लोग उनका यह रूप देखकर चकित रह गए। अयोध्या की खुशी और प्रदेश की खुशहाली श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए सतीश महाना ने कहा- अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बनना सौभाग्य की बात है। जब भक्ति भाव जागता है, तो इंसान अपने आप झूमने लगता है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर का निर्माण समाज की 'अरदास' और सामूहिक सहयोग से हुआ है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि उत्तर प्रदेश सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए और प्रदेश में खुशहाली बनी रहे। आरती की और खुद बांटा प्रसाद विधानसभा अध्यक्ष ने पत्नी संग विधि-विधान से प्रभु श्री राम की आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने खुद लाइन में लगकर और लोगों के बीच जाकर प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में वी.डी. राय, भारत गुजराल, जग महेंद्र अग्रवाल,वार्ड-41 पार्षद पति सुनील तिवारी सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामायण पाठ के बाद हुए भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अस्तौली में स्थापित वेस्ट-टू-टॉरिफाइड चारकोल प्लांट:900 TDP है क्षमता, NTPC में होगा प्रयोग, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
    Next Article
    सीतापुर में वाहन की टक्कर से दिव्यांग की मौत:ट्राइसाइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, राहगीर ने भिजवाया था अस्पताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment