Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामलीला मंच पर युवक ने की हवाई फायरिंग, VIDEO:कुशीनगर में बार बालाओं के डांस के दौरान का मामला

    3 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में यज्ञ और रामलीला कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने मंच के पास पहुंचकर हवा में फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, प्रथम नवरात्रि से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान मंच पर बार बालाओं का डांस भी आयोजित किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक नशे की हालत में मंच के पास पहुंचा और अचानक असलहे से हवा में कई राउंड फायरिंग कर दी। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला युवक गोरखपुर का निवासी है। कार्यक्रम आयोजकों का करीबी बताया जा रहा है। फिलहाल उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर कार्यक्रम के दौरान युवक खुलेआम फायरिंग कर रहा है और आसपास भारी भीड़ मौजूद है। खड्डा थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया- मामला संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में श्री बालाजी जन्मोत्सव:1 से 3 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रम
    Next Article
    बाराबंकी हत्याकांड...आरोपी ने सिर भूना, आंखें-गाल खाए:पोस्टमार्टम हाउस में पिता बोले- नरभक्षी की तरह मेरे बेटे को मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment