Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामगोपाल यादव बोले- भाजपा से मुक्ति जरूरी:फिरोजाबाद में सपा ने ज्योतिबा फुले जयंती मनाई, कई विधायक शामिल हुए

    7 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में महात्मा ज्योतिबा राव फुले जयंती पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने PDA व समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। सपा जिला कार्यालय पर हुए इस आयोजन में भारी भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम में सपा के प्रमुख महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव, देवेश शाक्य, बाबू सिंह कुशवाहा सहित कई विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए भाजपा से मुक्ति आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनता का पैसा लूटकर चुनाव जीतने में उसका इस्तेमाल कर रही है। बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि देश को संविधान के अनुसार चलाया जाना चाहिए और जनता के अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने सपा और जन अधिकार पार्टी के गठबंधन को मजबूत बताया और भाजपा के खिलाफ संयुक्त लड़ाई का ऐलान किया। इस कार्यक्रम में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के तहत समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने दावा किया कि "समाज जोड़ो अभियान" के माध्यम से 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह भी देखने लायक था। कई युवा अपने शरीर पर सपा का झंडा, PDA और 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' लिखकर पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में दहेज हत्या, पति-सास गिरफ्तार:8 अप्रैल को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला था
    Next Article
    बाबा साहब की जयंती पर बीजेपी की तैयारी:शहर की प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान, 15 से 17 अप्रैल को सभी विधानसभा में संगोष्ठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment