Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'राम नाम पर सत्ता ली...अब चढ़ावे का पैसा लूट रहे':सहारपुर में सांसद चंद्रशेखर बोले- बड़े लोगों को बचाया जा रहा, निष्पक्ष जांच हो

    8 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में सोमवार को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कथित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- भाजपा ने भगवान राम के नाम पर सत्ता हासिल की और अब उसी आस्था के नाम पर जुटाए गए पैसों को लूटा जा रहा है। इस मामले में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है, जबकि छोटे लोगों पर कार्रवाई का दिखावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा- बिना एफआईआर दर्ज किए एसआईटी का गठन किया गया, जिससे जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। यह मामूली रकम का मामला नहीं है। यदि इतनी धनराशि विकास कामों में खर्च होती तो कई गांवों का विकास किया जा सकता था। दरअसल, चंद्रशेखर आजाद शब्बीरपुर कांड से जुड़े मामले में सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट से अगली तारीख मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में राम मंदिर चढ़ावा विवाद समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। अब पढ़िए चंद्रशेखर आजाद की बड़ी बातें… 'बड़े लोगों तक पहुंच रही बात, फिर एजेंसियां खामोश क्यों?' सांसद चंद्रशेखर ने कहा- भगवान को पैसों की जरूरत नहीं होती, जरूरत तो उनके नाम पर धंधा करने वालों को होती है। भाजपा ने भगवान राम के नाम पर राजनीति भी की और कारोबार भी किया। अब मंदिरों के चढ़ावे के पैसे में भी बड़े घोटाले और चोरी के आरोप लग रहे हैं। यह कोई छोटी रकम नहीं है। अगर यही पैसा गांवों के विकास में लगाया जाता, तो न जाने कितने गांवों की तस्वीर बदल जाती। उन्होंने कहा- इस पूरे मामले में बड़े-बड़े अधिकारियों तक के नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जब इतने बड़े आरोप लगे हैं, तो ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां चुप क्यों हैं? छोटे-छोटे मामलों में तो ये एजेंसियां तुरंत कार्रवाई शुरू कर देती हैं। बिना एफआईआर दर्ज किए एसआईटी बना दी गई, जिससे पूरी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। अगर इस्तीफा देने वाले लोग बेगुनाह हैं, तो फिर उन्हें अपने पद छोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी? पैरामिलिट्री फोर्स ने चारों तरफ से घेर लिया था उत्तराखंड में पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने के सवाल पर सांसद चंद्रशेखर ने कहा- अगर वहां सिर्फ पुलिस होती, तो मैं बात करके मामला समझा लेता। लेकिन मेरे सामने पैरामिलिट्री फोर्स लगा दी गई। मेरा जवानों से कोई विवाद नहीं है। मैं हमेशा संसद में पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारों की आवाज उठाता रहा हूं। मुझे पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं दिया गया, जबकि मैं सिर्फ उनकी बात सुनना चाहता था। ऐसा लग रहा है कि प्रशासन सच्चाई छिपाना चाहता है। पीड़ित परिवारों ने मुझसे कहा कि अगर उन्हें मिलने नहीं दिया गया, तो वे दिल्ली जाकर धरना देंगे, क्योंकि उन्हें खुद को सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है। "धमकी मुझे नहीं, उत्तराखंड सरकार को दी गई" चंद्रशेखर ने कहा-उत्तराखंड में एक पंचायत में खुलेआम कहा गया कि अगर कोई वहां आएगा, तो उसके टुकड़े कर दिए जाएंगे। यह धमकी मुझे नहीं, बल्कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी और पूरे कानून-व्यवस्था तंत्र को दी गई है। क्या यह चीन, पाकिस्तान या बांग्लादेश है, जहां एक सांसद अपने ही लोगों से नहीं मिल सकता? उत्तराखंड में पहले मुसलमानों के साथ मारपीट हुई, फिर पर्यटकों और बाद में सिख समुदाय के लोगों के साथ भी घटनाएं हुईं। कुछ लोग जानबूझकर वहां का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं, इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। पीड़ितों की आवाज उठाता रहूंगा चंद्रशेखर ने कहा- 30 तारीख को फिर उत्तराखंड जाऊंगा। वहां के लोगों की आवाज उठाना मेरा कर्तव्य है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति की पीड़ा सुनी जानी चाहिए और उस पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। नई राजनीतिक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा- हमारी पार्टी में पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था है। जब भी कोई फैसला होगा, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। मैं कुछ भी छिपाने में विश्वास नहीं रखता। -------- ये खबर भी पढ़ें नोएडा में AC ब्लास्ट से 21वें फ्लोर पर भीषण आग:खिड़कियों से लपटें उठीं, 3 फ्लैट तक फैली; घबराते हुए भागे लोग नोएडा की एक बिल्डिंग में सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे भीषण आग लग गई। 21वें फ्लोर के एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के बाद लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग देखकर फ्लोर के लोग भी चिल्लाते हुए नीचे भागे। नीचे के फ्लैटों में रहने वाले लोग चिल्लाने लगे, "फ्लोर खाली करो।" पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    झाड़ियों में मिला 4 साल की बच्ची का शव:सफेद रगं की फ्रॉक पहनी थी, चेहरे पर लगा था खून; रेप की आशंका
    Next Article
    'बबुआ 12-बजे सोकर उठेंगे तो गरीबों की पीड़ा कब सुनेंगे':अखिलेश यादव पर योगी का तंज; पीलीभीत में कहा- साइकिल चलेगी तो दंगा कराएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment