Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बोले ओमप्रकाश राजभर:टिन्नू यादव ने दी होगी अखिलेश यादव को जानकारी, अपराधियों को संरक्षण देती है समाजवादी पार्टी

    21 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अतरौलिया में जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि जिस तरह से टीएमसी और शिवसेना टूटी है। आने वाले दिनों में इस तरह से समाजवादी पार्टी भी टूटने जा रही है। ओम प्रकाश राजभर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को रामगोपाल यादव द्वारा दी गई चिट्ठी के बाद समाजवादी पार्टी नेतृत्व में बेचैनी का भी आरोप लगाया है। टिन्नू यादव ने दी होगी अखिलेश यादव को जानकारी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राम मंदिर निर्माण में चंदे के कथित घोटाले को लेकर सपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि जांच में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उनमें समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों की भूमिका चर्चा में है। इस मामले की सबसे पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को जानकारी मिलने के सवाल पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि टिन्नू यादव ने दी होगी अखिलेश यादव को जानकारी। वह उनकी जाति का है। मंत्री ने सवाल उठाया कि आखिर हर विवाद में सपा से जुड़े नाम क्यों सामने आते हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों को संरक्षण देने की राजनीति करती रही है। उन्होंने मऊ, बाराबंकी और प्रयागराज की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि अपराध और राजनीति का गठजोड़ सपा शासन की पहचान रहा है। हाल ही में दिए गए सपा के ‘गढ़ को गड़ही बना देंगे’ वाले बयान पर सफाई देते हुए राजभर ने कहा कि उनका आशय समाजवादी पार्टी के राजनीतिक किले को ध्वस्त करने से था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और सरकार ने पूर्वांचल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ववर्ती सरकारें वर्षों में नहीं कर सकीं। वह वर्तमान सरकार ने कर दिखाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उधार वापस मांगने पर पीटा, महिला ने आग लगाई:कानपुर में इलाज के दौरान मौत, अलमारी के कारोबार के लिए 5 लाख रुपए कर्ज दिया था
    Next Article
    पुलिस चौकी के सामने पिस्टल लेकर बनाई रील:प्रयागराज में एक युवक पुलिस की वर्दी में नजर आया, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment