Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे ने चलाईं दिल्ली और मुंबई के लिए विशेष ट्रेनें:बिहार-झारखंड के यात्रियों को मिलेगी राहत,देखिए शेड्यूल

    3 hours ago

    1

    0

    फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और मुंबई की ओर कई विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। इनमें रांची-आनंद विहार टर्मिनल, जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनस मार्ग शामिल हैं। रांची से दिल्ली के लिए स्पेशल गाड़ी संख्या 08077 रांची-आनंद विहार टर्मिनल विशेष 17 नवंबर 2026 को रांची से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। गाड़ी लोहरदगा, टोरी, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., मिर्जापुर, गोविंदपुरी, टूंडला और गाजियाबाद समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी के लिए गाड़ी संख्या 08078 आनंद विहार टर्मिनल-रांची विशेष 18 नवंबर को शाम 6:05 बजे आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन रात 7:30 बजे रांची पहुंचेगी। इस गाड़ी में 2 सामान्य, 11 स्लीपर, 2 एसी तृतीय श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच सहित कुल 17 कोच रहेंगे। जयनगर से मुंबई के लिए साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी संख्या 05539 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 17 और 24 नवंबर को जयनगर से रात 11:50 बजे रवाना होगी। यह दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे होते हुए तीसरे दिन शाम 5:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 05540 19 और 26 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 7:00 बजे छूटेगी तथा तीसरे दिन दोपहर 1:50 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसमें 5 एसी तृतीय श्रेणी, 6 स्लीपर, 5 सामान्य और 2 एसएलआर/डी कोच सहित कुल 18 कोच होंगे। पाटलिपुत्र से मुंबई के लिए वन-वे स्पेशल गाड़ी संख्या 03225 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनस वन-वे स्पेशल 18 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे पाटलिपुत्र से रवाना होगी। यह दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे से होते हुए उसी रात 11:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस गाड़ी में 11 स्लीपर, 8 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआर कोच सहित कुल 21 कोच रहेंगे। रेलवे के अनुसार, इन विशेष गाड़ियों का उद्देश्य त्योहारों के बाद घर से कार्यस्थल लौट रहे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत चुनाव टालने के लिए अध्यादेश लाएगी यूपी सरकार:पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल 6 महीने बढ़ेगा, योगी कैबिनेट की बैठक में होंगे बड़े फैसले
    Next Article
    इटावा के 27 इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में ट्रांसफर:विधानसभा चुनाव 2027 से पहले औरैया, कानपुर देहात में नई तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment