Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षा लेखा विभाग में बनेगी महिला-पुरुष कबड्डी टीम:यूपी कबड्डी संघ अध्यक्ष ने राजनाथ सिंह से की भर्ती शुरू कराने की मांग

    15 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ अध्यक्ष विकास सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।इस दौरान उन्हांनेरक्षा मंत्रालय अंतर्गत रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) में खेल कोटे के अंतर्गत खिलाड़ियों की भर्ती पुनः प्रारंभ करने तथा कबड्डी टीम (महिला व पुरुष) के गठन के संबंध में प्रस्ताव दिया है। विकास सिंह ने बताया कि रक्षा लेखा विभाग में अन्य प्रचलित खेलों के साथ-साथ कबड्डी को भी एक नियमित विभागीय खेल के रूप में शामिल कर कबड्डी टीम के गठन का रक्षा मंत्री से अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि कबड्डी भारत के गांव की मिट्टी से जुड्डा एक लोकप्रिय, पारंपरिक एवं मान्यता प्राप्त खेल है, जिसकी देशभर में व्यापक लोकप्रियता है। भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश ने कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश सहित भारत का गौरव बढ़ाया है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की जूनियर एवं सीनियर कबड्डी टीमों तथा कबड्डी खिलाड़ियों ने विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अर्जित किए हैं और प्रदेश को खेल जगत में विशिष्ट पहचान दिलाई है। रक्षा लेखा विभाग में खेल कोटे के पुनः प्रारंभ होने व कबड्डी टीम के गठन होने से उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे जिससे वो अपना व अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित रख पाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 सेकेंड में दुकान से चुराई पेंट की बाल्टी:झांसी में 2 किमी दूर बेचने पहुंचा तो दुकानदार ने पहचानकर पकड़ लिया
    Next Article
    भटके दो मासूम बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बचाया:सोनभद्र में बाल कल्याण समिति ने दोनों को शिशु गृह में भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment