Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राकेश टिकैत को उड़ीसा में किया गया गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर किसान नेता ने शेयर किया वीडियो, लिखा- पुलिस की दमनकारी नीति

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को उड़ीसा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। राकेश टिकैत ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी अरेस्टिंग का वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उड़ीसा राज्य के किसान 22 मार्च 2026 से अपनी सभी मांगों को लेकर पैदल मार्च कर राजधानी भुवनेश्वर पहुंच रहे थे। जहां पर एक सभा होनी तय हुई थी, हम भी उसमें शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे। लेकिन वहां की राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस ने दमनकारी नीति अपनाते हुए हम सभी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी देश के किसान की आवाज को नहीं दबा सकती है। आप सभी नए संघर्ष के लिए तैयार रहें। मेरठ में धरने पर बैठे समर्थक वहीं राकेश टिकैत की अरेस्टिंग के बाद मेरठ सहित पश्चिमी यूपी में उनके समर्थकों में काफी गुस्सा है। मेरठ में भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी सहित तमाम समर्थक मवाना में पहुंचकर धरने पर बैठ गए हैं। अनुराग मलिक का कहना है कि जब तक भुवनेश्वर पुलिस हमारे नेताजी को ससम्मान रिलीज नहीं करेगी हम यहीं धरनारत रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पकड़े गए 5 स्टंटबाज:लाइक, व्यूज के चक्कर में सड़क पर उड़ा रहे थे रेसर बाइक, देखें VIDEO
    Next Article
    विधायक संग्राम यादव बोले- अतरौलिया में सड़कें बनवाई:हर 5 साल बाद भारत का लोकतंत्र लेता है परीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment