Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पकड़े गए 5 स्टंटबाज:लाइक, व्यूज के चक्कर में सड़क पर उड़ा रहे थे रेसर बाइक, देखें VIDEO

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गुलरिहा थाने की पुलिस ने सोमवार को 05 स्टंटबाज को हिरासत में लिया है। इनकी 5 बाइक भी सीज कर दी गई है। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी करते हुए इनके ढेर सारे वीडियो शेयर हो रहे थे। जिसपर कई लोगों ने शिकायत भी की थी। जिसके बाद संबंधित वीडियो से पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई की है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि गुलरिहा क्षेत्र में 29 मार्च को बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमे साफ दिख रहा है कि सड़क पर बाइक से जानलेवा स्टंट किया जा रहा है। तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर उसका अगला पहिया भी उठाया जा रहा है। एक चक्के पर बाइक दौड़ाई जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इसपर आमजन भी तीखी प्रतिक्रिया दिए हैं। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेकर बाइक समेत 5 स्टंटबाज को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान कैंपियरगंज के राखोखोर निवासी शिवा मिश्रा, गुलरिहा के डूमरी नंबर 2 के अंकित कुमार वर्मा, चिलुआताल झुंगिया बाजार के आदर्श वर्मा, शक्ति वर्मा और पीयूष सोनकर के रूप में हुई। इसमे आदर्श वर्मा और शक्ति वर्मा सगे भाई हैं। रील की खातिर बनाते हैं वीडियो पांचों स्टंबाजों ने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने के लिए वे वीडियो बनाते हैं। अधिक लाइक और व्यूज आए, इसके लिए खतरनाक स्टंट करते हैं। गुलरिहा थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने टीम के साथ पहुंचकर पांचों युवकों को दबोचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाची-भतीजे को गोली मारने में दो और गिरफ्तार:प्रयागराज में अलविदा की नमाज के दिन हुई वारदात में चल रही थी तलाश
    Next Article
    राकेश टिकैत को उड़ीसा में किया गया गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर किसान नेता ने शेयर किया वीडियो, लिखा- पुलिस की दमनकारी नीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment