Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राकेश टिकैत गिरफ्तार, भाकियू का थानों पर धरना:ओडिशा में गिरफ्तारी के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी

    4 hours ago

    2

    0

    शामली जनपद में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने किसान नेता राकेश टिकैत की ओडिशा में हुई गिरफ्तारी के विरोध में विभिन्न थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह धरना अनिश्चितकालीन रहेगा और टिकैत की रिहाई होने तक जारी रहेगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ओडिशा में किसानों के एक धरने में शामिल होने जाते समय वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस खबर के फैलते ही उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में किसान संगठनों में रोष फैल गया। इसके तुरंत बाद शामली के सभी थाना-कोतवालियों में भाकियू नेताओं ने धरना देना शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह आंदोलन केवल शामली तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश और देशभर में चल रहा है। विभिन्न जिलों और थानों में किसान धरना दे रहे हैं। किसानों ने इस गिरफ्तारी को गलत बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि यदि राकेश टिकैत की जल्द रिहाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा बड़े स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान धरना स्थल पर योगेंद्र सिंह चौधरी, अमरपाल, विदेश मलिक, कमलेश पवार, महिला विंग जिला उपाध्यक्ष, मोहित शर्मा, मोनू बालियान, रविंदर सिंह, अजीत सिंह, डॉ. आशुतोष, अक्षय निर्वाल और राहुल बलवा सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में पल्ली बिछाकर बैठे किसान:राकेश टिकैत की उड़ीसा में गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, बोले-रिहा करो
    Next Article
    बलिया के बेटे-बेटियों नेUPPCS में लहराया परचम:आकांक्षा सिंह और निधि पांडेय का CTO पद पर चयन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment