Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिंकू सिंह जॉइनिंग लेटर लेने नहीं पहुंचे:योगी बोले- कैंप में बिजी हैं; चुटकी ली- हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके

    15 hours ago

    2

    0

    सीएम योगी लखनऊ में मंगलवार शाम यूपी के 6 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर सौंपे। साथ ही 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इनमें क्रिकेटर रिंकू सिंह भी शामिल हैं। उन्हें खेल अफसर (RSO) बनाया गया है। हालांकि, रिंकू सिंह जॉइनिंग लेटर लेने कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इस पर योगी ने कहा कि रिंकू सिंह पहले से किसी कैंप का हिस्सा हैं। वह वहीं गए हुए हैं। इसलिए यहां नहीं आ सके। उनका नियुक्ति पत्र यहां रखा है, उन्हें बाद में दिया जाएगा। खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर देने के दौरान योगी मजाक के मूड में भी रहे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा- हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके हैं। चौका-छक्का कहीं भी लगे, गेंद और बल्ला यूपी का होता है। रिंकू सिंह के अलावा गाजीपुर के राजकुमार पाल पुलिस विभाग में DSP बनाया गया है। ओलंपिक में पदक जीतने वाले नोएडा के प्रवीण कुमार, इटावा के अजीत सिंह और गाजियाबाद के सुमिरन को पंचायती राज अधिकारी का जॉइनिंग लेटर मिला। वहीं, मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी बनाया गया। खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया- जिन खिलाड़ियों को नौकरी मिली, उनमें रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, राजकुमार पाल ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा, पेरिस ओलंपिक में प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक, अजीत सिंह ने भाला फेंक में रजत पदक और सुमिरन ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रीतिपाल ने पैरा एथलेटिक्स में 100 और 200 मीटर में कांस्य पदक जीता है। योगी ने दिए जॉइनिंग लेटर अब पढ़िए योगी ने जो कुछ कहा सीएम योगी ने कहा- इन खिलाड़ियों ने देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्हें सम्मानित करना गर्व की बात है। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। इससे उन्हें बेहतर सुविधाएं और अवसर मिलेंगे। अब पुरस्कार राशि बढ़ाने का समय है। अगले साल से पुरस्कारों की राशि 10-10 लाख रुपए की जाएगी। अभी यह 3.11 लाख रुपए है। नारी सम्मान और युवा शक्ति से राष्ट्र निर्माण सीएम ने कहा- हम नवरात्र के 9 दिनों में शक्ति के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं। यह परंपरा समाज में नारी के सम्मान को बनाए रखने का संदेश देती है। “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, तत्र देवता रमन्ते”। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। नारी की गरिमा और उनके स्वावलंबन को सशक्त करना हमारी प्राथमिकता है। जब युवा शक्ति आगे बढ़ती है, तो वह राष्ट्र की प्रगति का आधार बनती है। युवा और महिलाएं खेल की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ा रही हैं। सही मंच मिले तो ओलंपिक में भी पदक दिला सकते हैं योगी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल हमारी गुरुकुल और आश्रम परंपरा का भी अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उत्तर प्रदेश जैसा 25 करोड़ की आबादी वाला राज्य सिर्फ जनसंख्या नहीं, देश की युवा शक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां करीब 56 प्रतिशत आबादी युवा है, जो प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। यही शक्ति कभी ‘बीमारू’ कहे जाने वाले प्रदेश को आज देश के विकास का इंजन बनाने में योगदान दे रही है। उचित मंच और अवसर मिलने पर यही युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, यहां तक कि ओलंपिक में भी पदक दिलाने की क्षमता रखते हैं। मैंने अपनी विधायक निधि से मिनी स्टेडियम बनवाया योगी ने कहा- मैंने अपने क्षेत्र के स्पोर्ट्स मिनी स्टेडियम के लिए विधायक निधि से धन उपलब्ध कराया है। जहां बच्चे नियमित रूप से खेलते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर जनपद स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम हो। मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द ही उसका लोकार्पण किया जाएगा। 2030 की तैयारी, यूपी के खिलाड़ी करेंगे देश का नेतृत्व सीएम ने कहा कि हम अभी से 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी कर रहे हैं। हमारा विश्वास है कि उस समय उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी देश का नेतृत्व करेंगे। अगर भारत में ओलंपिक होता है, तो यूपी के युवा अधिक से अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। ---------------------------- यह खबर भी पढ़िए बंदर ने बच्ची को काटा-युवक डरकर दूसरी मंजिल से कूदा: लखनऊ में घरों में घुसकर कर रहे हमला, पीड़ितों की आपबीती पढ़िए लखनऊ के राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी के लोग इन दिनों खौफ के साए में जी रहे हैं। यहां बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़कों पर ही नहीं, अपने घरों के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। ड्राइंग रूम से लेकर किचन और बेडरूम तक में घुसकर बंदर हमला कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने ली चुटकी-हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके:लखनऊ में खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर दिए, रिंकू सिंह नहीं पहुंचे
    Next Article
    हाथरस में यौन शोषण के आरोप से प्रोफेसर रजनीश दोषमुक्त:कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी किया, पीड़ित छात्राओं ने आरोपों से किया इंकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment