Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिंकू सिंह बोले- जल्द CM योगी का आशीर्वाद लेने आऊंगा:अपना जॉइनिंग लेटर लूंगा; IPL के चलते लखनऊ नहीं आ पाया था

    4 hours ago

    2

    0

    ‘IPL टीम के साथ होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाया था। क्रिकेट शेड्यूल के चलते मेरी पहले से प्राथमिकता थी। इस वजह से समारोह में उपस्थित नहीं रह पाया। मैं जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगा और जॉइनिंग लेटर लूंगा।’ यह बात बुधवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह ने वीडियो जारी कर कही। उन्होंने सीएम योगी का आभार जताया। कहा कि मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने 3 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया और रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) बनाया है। दरअसल, मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी ने एक कार्यक्रम में यूपी के 5 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर और सम्मान राशि बांटी थी। इस कार्यक्रम में क्रिकेटर रिंकू सिंह नहीं पहुंचे थे। रुंकू सिंह ने कहा- जल्द सीएम योगी से मुलाकात करेंगे रिंकू सिंह ने वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। जल्द ही वह लखनऊ आकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। रिंकू को 3 करोड़ का पुरस्कार और RSO पद मिला है यूपी सरकार ने रिंकू सिंह को 3 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार के साथ रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) के पद पर नियुक्त किया है। यह सम्मान उनके क्रिकेट करियर में शानदार प्रदर्शन और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए दिया गया है। लखनऊ में सीएम योगी ने खिलाड़ियों को बांटे थे जॉइनिंग लेटर 24 मार्च की शाम लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रदेश के 5 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर सौंपे थे। साथ ही 40 खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। गाजीपुर के राजकुमार पाल को पुलिस विभाग में DSP नियुक्त किया गया था। ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों में नोएडा के प्रवीण कुमार, इटावा के अजीत सिंह और गाजियाबाद के सुमिरन को पंचायती राज विभाग में अधिकारी बनाया गया। मुजफ्फरनगर की प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी (BDO) का पद सौंपा गया है। सीएम योगी ने हल्के-फुल्के अंदाज से बांधा था समां कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आए थे। उन्होंने मजाक करते हुए कहा था- हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके हैं। साथ ही यह भी जोड़ा था कि चौका-छक्का कहीं भी लगे, गेंद और बल्ला यूपी का होता है। उनकी इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद लोग मुस्कुराते नजर आए थे। ---------------------------- यह खबर भी पढ़िए… रिंकू सिंह जॉइनिंग लेटर लेने नहीं पहुंचे, योगी बोले- कैंप में बिजी हैं; चुटकी ली- हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके सीएम योगी लखनऊ में मंगलवार शाम यूपी के 5 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर सौंपे। साथ ही 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इनमें क्रिकेटर रिंकू सिंह भी शामिल हैं। उन्हें खेल अफसर (RSO) बनाया गया है। हालांकि, रिंकू सिंह जॉइनिंग लेटर लेने कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    RR डील से शेन वॉर्न के बच्चों को बड़ा फायदा, जानें...
    Next Article
    चैत्र नवरात्र के सातवें दिन कालियावाला मंदिर में भीड़:भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि की मन्नत, सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment