Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajnath Singh की Pakistan को सीधी चेतावनी, नजर उठाई तो वो होगा जो अब तक नहीं हुआ

    12 minutes ago

    2

    0

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा कि यदि उसने फिर से भारत के ऊपर नजर उठाने की जुर्रत करने की कोशिश की ‘‘तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा।’’ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि हम आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं के ‘आपरेशन सिंदूर’ ने नया इतिहास बनाया है। रक्षामंत्री नागौर के मेड़ता कस्बे में राजपूत शासक राव दूदा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘शायद पाकिस्तान फिर से भारत की ओर नजर उठाने की जुर्रत ना करे और आज आपको इस धरती से बतलाकर जा रहा हूं कि यदि पाकिस्तान ने फिर से भारत के ऊपर नजर उठाने की जुर्रत करने की कोशिश की तो जो अब तक नहीं हुआ है वह होकर रहेगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘प्रारम्भ से ही हमारी नीति रही है... हम किसी को छेड़ते नहीं है लेकिन हमको यदि कोई छेड़ता है तो हम छोड़ते भी नहीं हैं।’’ पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर मारा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी भारतीय संस्कृति कहती है कि जाति या धर्म मजहब के आधार पर कोई विभाजन नहीं होना चाहिए। हम इंसाफ और इनसानियत में विश्वास रखते हैं।लेकिन पाकिस्तान के आतंकवादी आकर, लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोलियों से भून रहे थे।’’ सिंह ने कहा, ‘‘पूरा देश इस घटना से आक्रोशित था। उसके बाद हमने ऐसा करारा जवाब दिया कि दुश्मन के होश ही उड़ गए। हमने यह साबित कर दिया कि अब भारत चुपचाप सहने वाला देश नहीं रहा है। अब अगर कोई हमारे नागरिकों पर हमला करेगा, तो अब हम उसके घर में घुसकर जवाब देंगे। यह संदेश हमने दे दिया।’’ उन्होंने कहा,‘‘जिस तरह से हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह हमारी सरकार भी योजनाओं के मामले में उनके साथ कदम से कम मिला कर चल रही है। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में भारत ने अपनी सुरक्षा नीति में ऐतिहासिक बदलाव किये हैं। हमने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है अब आतंकवाद के खिलाफ हमारी कतई बर्दाश्त नहीं की नीति की होगी। हम किसी भी सूरत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी की अपील का असर, बाइक से विधान भवन पहुंचे CM फडणवीस
    Next Article
    Vanakkam Poorvottar: जयललिता की पार्टी का भविष्य खतरे में, Palaniswami का अड़ियल रुख AIADMK को ले डूबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment