Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान रॉयल्स IPL की सबसे महंगी टीम बनी:15 हजार करोड़ में बिकी, भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा

    3 hours ago

    1

    0

    राजस्थान रॉयल्स IPL की सबसे महंगी टीम बन गई है। आखिरकार 1.63 बिलियन डॉलर यानि करीब 15,289 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ राजस्थान रॉयल्स की बिक्री फाइनल हो गई है। भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने फ्रेंचाइजी के लिए ये सबसे बड़ी बोली लगाई है, जिसे मंजूर कर लिया गया है। राजस्थान ने लखनऊ सुपर जायंट्स का रिकॉर्ड तोड़ा। लखनऊ को संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप ने 2021 में 7,090 करोड़ की भारी बोली लगाकर खरीदा था। RR 24 गुना ज्यादा में बिकी 2008 में जब राजस्थान रॉयल्स को खरीदा गया था, तब इसकी कीमत सिर्फ 67 मिलियन डॉलर थी, जो उस समय लगभग ₹260-270 करोड़ के आसपास बैठती थी। अगर उसी 67 मिलियन डॉलर को आज की वैल्यू में देखा जाए, तो यह करीब ₹628 करोड़ बनता है। अब 2026 में यही फ्रेंचाइजी करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग ₹15,289 करोड़) में बिकी है। यानी, मौजूदा वैल्यू की तुलना 2008 की आज की कीमत (₹628 करोड़) से करें, तो राजस्थान रॉयल्स की कीमत में करीब 24 गुना का उछाल आया है। चार कंपनियां रेस में थीं राजस्थान रॉयल्स की फाइनल बिडिंग रेस में चार बड़े ग्रुप शामिल थे। आदित्य बिरला, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और कैपरी ग्लोबल भी रेस में था। इसके अलावा काल सोमानी कॉन्सोर्टियम थी। काल सोमानी कौन हैं? काल सोमानी टेक्नोलॉजी और निवेश जगत का बड़ा नाम हैं। उन्होंने एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, AI गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक जैसे क्षेत्रों में कई वैश्विक कंपनियां खड़ी की हैं। इस डील के साथ उनका खेल जगत में निवेश और मजबूत हो गया है। सोमानी 2021 से फ्रेंचाइजी में इन्वेस्टर हैं काल सोमानी पहले से ही राजस्थान रॉयल्स में इन्वेस्टर थे। 2021 में उन्होंने फ्रेंचाइजी में एंट्री ली थी। सोमानी ने तब कहा था- हमें इस निवेश में बहुत बड़ी संभावना दिख रही है और हम IPL के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं। 2008 में चैंपियन बनी थी राजस्थान शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने IPL का पहला सीजन 2008 में जीता था। लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन नीचे जाने लगा। उसके बाद से टीम सिर्फ एक बार 2022 में फाइनल में पहुंची है। तब गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उसे हार मिली। दो साल के लिए बैन हुई थी RR राजस्थान रॉयल्स को 2015 में सामने आए स्पॉट-फिक्सिंग मामले के कारण दो साल के लिए बैन कर दिया गया था। BCCI द्वारा गठित लोढ़ा समिति ने जांच के बाद फ्रेंचाइजी के सह-मालिक राज कुंद्रा को सट्टेबाजी का दोषी पाया, जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों को 2016 और 2017 सीजन से बैन कर दिया गया था। इसके बाद 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने IPL में वापसी की। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु भगदड़ के मृतकों को अनूठी श्रद्धांजलि:चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले IPL और इंटरनेशनल मैचों में 11 सीटें हमेशा खाली रखी जाएंगी। वहीं, स्टेडियम के एंट्री गेट पर स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) और हर मैच से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dhrundhar 2 से कैसी चिढ़! फिल्‍म जहां तोड़ रही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, पाकिस्‍तानी उसे बता रहे बकवास; VIDEO में साफ दिख रही झल्‍लाहट
    Next Article
    राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा:15,289 करोड़ में हुआ सौदा, 2008 के मुकाबले 24 गुना बढ़ी वैल्यू

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment