Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान-एमपी में आज बारिश का अनुमान:यूपी में 7 फीट तक सड़क धंसी; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, सड़कें बंद

    5 hours ago

    2

    0

    मध्य प्रदेश में मानसून 9 दिन में ही पूरे प्रदेश में छा गया है। शुक्रवार को खंडवा और हरदा में भारी बारिश का अलर्ट है। धार, बड़वानी, खरगोन और देवास में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। उधर राजस्थान के जयपुर में 2 दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में करौली, झुंझुनूं में 2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोटा, बारां और झालावाड़ के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली बारिश में ही गड्‌ढे हो गए। मुजफ्फरनगर में तेज बारिश के बीच बाजार में सड़क सात फीट तक धंस गई। सोनभद्र में नाले के तेज बहाव में मां और 8 महीने की बेटी बह गईं। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद हो गई हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। सुरक्षा के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। मानसून 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल 4 जुलाई: 5 जुलाई: राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: मानसून 13 जिलों में पहुंचा; जयपुर में रातभर बरसात, कई जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा राजस्थान के पहले दिन मानसून 13 जिलों तक पहुंच गया है। जयपुर में भी 2 दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में करौली, झुंझुनूं में 2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोटा, बारां और झालावाड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 19 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, 38 जिलों में सामान्य से कम बारिश मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को खंडवा और हरदा में भारी बारिश का रेड अलर्ट है जबकि धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बुरहानपुर और बैतूल में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। प्रदेश के अब तक 38 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: आज 11 जिलों में बारिश हो सकती है, एक्सप्रेस-वे पर पहली बारिश में गड्‌ढे हुए यूपी में मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 11 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, बलिया समेत 30 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई। वाराणसी में दोपहर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली बारिश में ही गड्‌ढे हो गए। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना में धूप-उमस भरी गर्मी करेगी परेशान; 5-6 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी पटना समेत पूरे बिहार में मानसून एक्टिव है, लेकिन जुलाई महीने में राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी भी हो सकती है। पटना और इसके आसपास के जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। धूप और उमस भरी गर्मी एक बार फिर परेशान कर सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: 24 घंटे में लुधियाना-फरीदकोट में सबसे ज्यादा पानी गिरा, 5 दिन मौसम ऐसे ही रहेगा अगले पांच दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 5 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। मानसून ने 1 जुलाई को पंजाब और चंडीगढ़, दोनों में दस्तक दी। यह पिछले साल के मुकाबले पंजाब में 9 दिन और चंडीगढ़ में 7 दिन देरी से पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश, 5 जिलों के लिए चेतावनी; चारधाम के रास्तों पर गिर रहे पत्थर उत्तराखंड के सभी जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। शुक्रवार को दो घंटे के लिए केदारनाथ यात्रा रोकनी पड़ी थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरनाथ यात्रा आज से, पहला जत्था कश्मीर पहुंचा:इसमें 4800 से ज्यादा यात्री, हर 2km पर ऑक्सीजन बूथ; बालटाल रूट पर 12 जगह वाटरप्रूफ डोम
    Next Article
    खबर हटके- सांसद के घर रेड,सोने के अंडर गारमेंट्स मिले:1454 फीट ऊंची बिल्डिंग पर गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया; हवा में उड़ने वाला छाता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment