Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रीजन का पहला ‘गूगल सक्षम’ विश्वविद्यालय बना IIMT:ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग में एडमिशन शुरू , 7 कोर्स में रजिस्ट्रेशन का मौका

    3 hours ago

    1

    0

    आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए खुद को रीजन का पहला ‘गूगल सक्षम’ विश्वविद्यालय बना लिया है। अब यहां छात्रों को गूगल क्लाउड के साथ ज्वाइंट डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा, जिसमें उन्हें डिग्री के साथ गूगल सर्टिफिकेशन भी प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन कोर्सेज के लिए शिक्षकों को भी गूगल द्वारा विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय गूगल क्लाउड के साथ मिलकर चार वर्षीय फ्लैगशिप प्रोग्राम शुरू कर रहा है। इनमें बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद गूगल क्लाउड स्पेशलाइजेशन और बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग इन क्लाउड इनोवेशन शामिल हैं। वहीं तीन वर्षीय करियर-ओरिएंटेड प्रोग्राम में बीसीए विद गूगल क्लाउड स्पेशलाइजेशन और बीसीए इन क्लाउड इनोवेशन को शामिल किया गया है। इन पाठ्यक्रमों का लगभग 50 प्रतिशत कंटेंट गूगल इंडिया द्वारा तैयार किया जाएगा और छात्रों के साथ शिक्षकों को भी सर्टिफिकेशन मिलेगा। विश्वविद्यालय जल्द ही अमेजन और रेड हैट के साथ भी एमओयू साइन करने की तैयारी में है। इसी के साथ आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम के तहत भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पहल उन छात्रों के लिए खास है जो पारिवारिक, आर्थिक, नौकरी या अन्य कारणों से नियमित कॉलेज नहीं जा पाते। यूजीसी से मान्यता प्राप्त यह प्रोग्राम सत्र 2025-26 से लागू किया गया है, जिसके तहत छात्र घर बैठे, अपनी सुविधा और समय के अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं। डॉ. दीपा शर्मा ने बताया कि यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, कामकाजी पेशेवरों, महिलाओं और यहां तक कि जेल में बंद कैदियों के लिए भी उपलब्ध होगी। अंतरराष्ट्रीय छात्र भी बिना विश्वविद्यालय आए इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। 7 कोर्स में रजिस्ट्रेशन का मौका आईआईएमटी विश्वविद्यालय के ओडीएल प्रोग्राम के तहत कुल 7 पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है। इनमें चार पोस्ट ग्रेजुएशन और तीन अंडर ग्रेजुएशन कोर्स शामिल हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन में एमबीए (2 वर्ष) ,एमबीए (एचआरएम) (2 वर्ष) ,एमबीए (मार्केटिंग) (2 वर्ष) और एमबीए (फाइनेंस) (2 वर्ष) शामिल है। वहीं अंडर ग्रेजुएशन में बीकॉम ऑनर्स (3 वर्ष) ,बीए (3 वर्ष) और बीएजेएमसी (3 वर्ष) शामिल है। छात्र इन कोर्सेज से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे पात्रता, फीस और अवधि आईआईएमटी के ओडीएल पोर्टल https://onlineiimtu.in और आधिकारिक वेबसाइट https://iimtu.edu.in पर प्राप्त कर सकते हैं। कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि ओडीएल प्रोग्राम के माध्यम से छात्र बिना नियमित कक्षाओं में आए ऑनलाइन या प्रिंटेड स्टडी मटेरियल से पढ़ाई कर सकते हैं। यह पहल उन छात्रों के लिए करियर निर्माण का सुनहरा अवसर है, जो किसी कारणवश उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। योग्य छात्रों को 20 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि ओडीएल प्रोग्राम ‘कभी भी, कहीं भी और अपनी गति से’ शिक्षा का अवसर प्रदान करता है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले और कामकाजी लोग भी आसानी से उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में निशुल्क चिकित्सा शिविर:गोमतीनगर गायत्री शक्तिपीठ में चर्मरोग विशेषज्ञों ने की जांच; दवा बांटी
    Next Article
    अतिक्रमण पर नगर निगम ने लगाए लाल निशान, हड़कंप:सादाबाद के विधायक की शिकायत पर एक्शन, 2 दिन का अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment