Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजामंडी बाजार में नगर निगम की टीम का पहरा:अतिक्रमण रोकने के लिए सप्ताहभर से डेरा डाले हुए टीम

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के राजामंडी बाजार को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए नगर निगम की टीम लगातार 6 दिन से बाजार में डेरा डाले हुए हैं। सुबह से शाम तक टीम बाजार में गश्त करती है। इसका असर भी दिखाई दे रहा है। अतिक्रमण न होने से बाजार में अब जाम की समस्या नहीं रहती। दिनभर लगा रहता था जाम आगरा नगर निगम की सख्ती का असर अब शहर के प्रमुख बाजारों में साफ नजर आने लगा है। राजामंडी बाजार, जो लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहा था, वहां अब लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। सड़क और फुटपाथ पर लगने वाली ठेल, धकेल और फड़ के कारण दिनभर लगने वाले जाम से आमजन परेशान रहते थे, लेकिन निगम की लगातार कार्रवाई के चलते हालात में सुधार देखने को मिल रहा है। लगातार चल रहा बाजार में अभियान नगर निगम द्वारा पिछले लगभग एक सप्ताह से राजामंडी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत न केवल सड़क और फुटपाथ से अवैध कब्जे हटाए गए हैं, बल्कि टास्कफोर्स की स्थायी तैनाती भी सुनिश्चित की गई है, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके। स्थिति यह है कि अब दुकानदार रोजाना अपना सामान लेकर तो आ रहे हैं, लेकिन टास्कफोर्स की मौजूदगी के चलते सड़क पर दुकान लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इससे जहां एक ओर सड़कें खाली हुई हैं, वहीं यातायात भी पहले की तुलना में काफी सुचारु हो गया है। पहले जहां बाजार से निकलना मुश्किल होता था, वहीं अब बिना किसी रुकावट के आवाजाही संभव हो रही है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी हालत में सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। नगर आयुक्त का निर्देश शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को राहत देने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। राजामंडी में टास्कफोर्स की तैनाती इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। किसी भी स्थिति में सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का पालन सभी को करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में दीवार गिरने से दादी-पोती की मौत:तेज हवा के झोंके से भरभराकर गिरी, निर्माण सामग्री इकट्‌ठा कर रही थीं
    Next Article
    मक्का के खेत में झोपड़ी में आग, किसान जिंदा जला:कायमगंज में साथी झुलसा, तीन पर आग लगाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment