Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में दीवार गिरने से दादी-पोती की मौत:तेज हवा के झोंके से भरभराकर गिरी, निर्माण सामग्री इकट्‌ठा कर रही थीं

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया में सोमवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दादी और उनकी 10 वर्षीय पोती की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे एरवा कटरा थानाक्षेत्र के भटपुरा गांव में हुई। एरवा कुईली ग्राम पंचायत के मजरा बहारिया में किशनपुर जाने वाली सड़क पर कमलेश देवी (55) अपनी 10 वर्षीय पोती आंशिक के साथ निर्माणाधीन मकान के पास बिखरी मौरंग और अन्य सामग्री इकट्ठा कर रही थीं। इसी दौरान तेज हवा के झोंके से अचानक दीवार गिर गई, जिससे दादी और नातिन मलबे के नीचे दब गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें मलबे से बाहर निकाला और तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। हालांकि, सैफई में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोपहर करीब 3 बजे दादी और पोती की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल अमित कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी लेकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा में:धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, दिए समयबद्धता के निर्देश
    Next Article
    राजामंडी बाजार में नगर निगम की टीम का पहरा:अतिक्रमण रोकने के लिए सप्ताहभर से डेरा डाले हुए टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment