Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोजा मंडी में सब्जी-फल की दुकाने धूं-धूकर जली:लाखों का नुकसान, सात दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई, व्यापारी बोले-लाखों का नुकसान हुआ है

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर की रोजा सब्जी और फल मंडी में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना स्थानीय लोगों ने दुकानदारों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सात दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यह घटना मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे रोजा थोक सब्जी मंडी में हुई। एक सब्जी व्यापारी की दुकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास की डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानदारों ने बताया कि इस अग्निकांड में उनके लाखों रुपये के सामान के साथ-साथ ग्राहकों के कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेज भी जल गए। दमकल टीम के अनुसार, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद फहीम, जानेआलम, मोहम्मद रशीद, कालीचरन, खुस्तर, रेहान, बहारे आलम, मोहम्मद सईद (सब्जी विक्रेता) और मोहम्मद फईम, महमूद, कमर कुरैशी, नसीम, इसरार, सिराज, कय्यूम, गुड्डू, असलम, नसीम व अतीफ मेराज (फल विक्रेता) की दुकानें प्रभावित हुई हैं। इन दुकानों में रखा प्याज, लहसुन, फल और खाते जलकर राख हो गए। व्यापारियों ने बताया कि करीब बीस दुकानों में आग लगी है। दोनो साइड की दुकाने जली हैं। उनके पास मंडी से ही लोगों का फोन पहुंचा था। तब वह सीधे मंडी पहुंचे तो सारा सामान जला हुआ मिला। फिलहाल पुलिस नुकसान का सटीक आंकलन करने की कोशिश कर रह रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार पर फायरिंग:चौकी में लगी गोली, मिस्त्री से टूटे टाइल्स लगाने को लेकर हुआ था विवाद; केस दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग:फायर की चार गाड़ियों ने 40 मिनट में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment