Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार पर फायरिंग:चौकी में लगी गोली, मिस्त्री से टूटे टाइल्स लगाने को लेकर हुआ था विवाद; केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में टाइल्स टूटने की बात को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने घर में घुसकर ठेकेदार पर फायरिंग कर दी। हालांकि, गनीमत रही कि गोली बरामदे में रखी चौकी पर जा लगी और ठेकेदार बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हमलावरों को पकड़ने की कोशिश में पीड़ित ठेकेदार चोटिल भी हो गए। सूचना मिलते ही चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। खराब टाइल्स लगाने की शिकायत पर हुई थी मारपीट यह पूरी वारदात केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे की है। झारखंड में कार्यरत विद्युत विभाग के ठेकेदार उदय प्रताप यादव एक सप्ताह पहले गांव आए थे। उनके मकान के प्रथम तल पर निर्माण कार्य चल रहा है। उदय प्रताप यादव का चार दिन पहले खराब टाइल्स लगाने को लेकर अतौरौरा गांव निवासी ठेकेदार कृष्णा यादव उर्फ गोलू से हुए विवाद में मारपीट हुई थी। इसके बाद ठेकेदार कृष्णा यादव उर्फ गोलू काम छोड़कर चला गया। आरोप है कि ठेकेदार कृष्णा यादव उर्फ गोलू अपने आधा दर्जन साथियों के साथ चार बाइकों पर सवार होकर उदय प्रताप के घर आ धमका। बदमाशों ने उदय प्रताप को घर के बाहर बुलाया और जैसे ही वह बरामदे में आए, एक हमलावर ने उन पर पिस्टल तान दी। जान बचाने की जद्दोजहद के बीच चली गोली सीधे चौकी में जा धंसी। बदमाशों के पकड़ने के दौरान चोटिल हुआ ठेकेदार वारदात को अंजाम देकर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हमलावरों को पकड़ने की कोशिश में उदय प्रताप चोटिल भी हो गए। सूचना मिलते ही केराकत थाना प्रभारी समेत चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया है। पीड़ित उदय प्रताप यादव की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत छह अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मामले केस दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। पुलिस को मौके से एक कारतूस और खोखा बरामद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में युवक के ऊपर से गुजरी नीलांचल एक्सप्रेस, VIDEO:चेन पुलिंग कर बाहर निकाला गया, पूछने पर बोला- धक्का लगने से गिरा
    Next Article
    रोजा मंडी में सब्जी-फल की दुकाने धूं-धूकर जली:लाखों का नुकसान, सात दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई, व्यापारी बोले-लाखों का नुकसान हुआ है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment