Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी ने स्मार्ट सिटी पर उठाए सवाल:कहा- कानपुर में 489 करोड़ खर्च, लेकिन बदलाव नहीं, BJP बोली- उन्हें इतिहास नहीं पता

    3 hours ago

    2

    0

    कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के स्मार्ट सिटी मिशन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सवाल उठाए। उन्होंने स्मार्ट सिटी बनाने के लिए खर्च किए गए बजट की लिस्ट भी जारी की, जिसमें कानपुर नगर का नाम शामिल था। पोस्ट में उन्होंने योजना के तहत किए गए कार्यों पर सवाल खड़े किए और जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगा कि काम हुआ तो शहर स्मार्ट सिटी जैसी क्यों नहीं दिख रही है। कानपुर में कांग्रेस कमेटी ने इस पर बैठक भी की। शहर के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से पूछा गया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत जो पैसा खर्च हुआ, उसका काम कहां हुआ। वहीं, बीजेपी का कहा कि कांग्रेस केवल राहुल गांधी की वजह से बर्बाद हो चुकी है। उन्हें कानपुर का इतिहास नहीं पता। स्मार्ट सिटी सिर्फ एक खोखला नारा था शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि केंद्र सरकार के डेटा के अनुसार कानपुर को स्मार्ट बनाने के लिए 490 करोड़ में से 489 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का दावा किया गया है। क्या कोई बता सकता है कि कानपुर का रंग-रूप बदल गया है? क्या स्मार्ट सिटी सिर्फ एक खोखला नारा था? बड़े दावे किए जा रहे हैं कि विकास हुआ। क्या सड़क, नाली, शौचालय और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं जनता तक पहुंची? क्या कोई परियोजना पूरी हुई? यह योजना केवल लूटने के लिए लाई गई लगती है। राहुल गांधी ने इस पर सवाल किया कि खर्च हुई निधि का उपयोग स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए हुआ या नहीं। क्या मोहल्ला क्लीनिक खुले? क्या बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालय बनाए गए? क्या वार्डों की समीक्षा करने पर विकास नजर आता है? उन्होंने पूछा कि क्या ऐसे ही स्मार्ट सिटी बनाए जाते हैं। राहुल गांधी के सवाल पर बीजेपी विधायक का पलटवार बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने राहुल गांधी के स्मार्ट सिटी सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शायद इसलिए ऐसा कहते हैं, ताकि यूएस जाकर इस विषय को उठाकर देश का अपमान करें। वे यही करते हैं, उन्हें गंभीरता से कोई नहीं लेता। उन्हें कानपुर का इतिहास नहीं पता, शायद उसे उन्हें देखना चाहिए। विधायक ने बताया कि कानपुर का एक सीओडी का पुल 15 साल तक केवल शिलान्यास के बाद छोड़ दिया गया था, जो कांग्रेस शासन में पूरा नहीं हुआ। "जब देश में बीजेपी की सरकार बनी और मुरली मनोहर जोशी सांसद हुए, तब इस पुल का काम शुरू हुआ और इसे पूरा कराया गया। सुरेंद्र मैथानी ने आगे कहा कि वर्तमान में उनकी विधानसभा में सात पुल बन चुके हैं और अन्य निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास लगातार हो रहा है। लगता है राहुल गांधी को जो कोई भी कुछ लिखकर दे देता है, वे वही बोल देते हैं। इससे उनकी जग हंसाई होती है। कांग्रेस केवल राहुल गांधी की वजह से बर्बाद हो चुकी है। आज के विकास को देखकर वे परेशान हैं। मोदी और योगी ने जो विकास किया है, वह स्पष्ट है। कांग्रेस सरकार में हैजा और चेचक जैसी बीमारियों में लोगों की क्या हालत थी, लेकिन मोदी सरकार में कोरोना के समय वैक्सीन बनाई गई और निशुल्क लगाई गई।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता की मौत पर किन्नरों का हंगामा:आगरा में ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में स्कूली वाहनों पर 15 दिन का सख्त अभियान:पहले दिन 13 वाहन सीज, 28 का चालान काटा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment