Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी का पुतला फूंकने का विरोध:कांग्रेसियों ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, ऐसे प्रदर्शन की अनुमति न देने की मांग की

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर में राहुल गांधी का पुतला जलाए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। महानगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ता लगातार पुतला दहन कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र सौंपते हुए मांग की इस पर कार्रवाई की जाए। किसी को भी ऐसी कार्रवाई की अनुमति न दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर हमारी पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जाता है, तो कार्रवाई कर दी जाती है। इसलिए ऐसे प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए। शिकायत पत्र में कहा गया कि शहर में लगातार राहुल गांधी के पुतले जलाए जा रहे है। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि यदि इस तरह का पक्षपात बंद नहीं हुआ तो पार्टी भी अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत पुतला दहन करने को बाध्य होगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता समेत मानेश दीक्षित, पदम मोहन मिश्रा, हरीश बाजपेई, अजय श्रीवास्तव, राम स्वरूप तिवारी, रितेश यादव, राम शंकर राय, राकेश साहू, फ़ज़ल खान, जावेद उस्मानी, रमाकांत मिश्रा, राजलक्ष्मी सिंह, रमनीक चतुर्वेदी, मुकेश कन्नौजिया, राजकिशोर वर्मा, अकील कुरैशी, अजय सिंह, देव राय, जितेंद्र ब्रह्म, विनोद अवस्थी, बृजेश गुप्ता और उत्कर्ष दीक्षित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अब डिग्री के साथ रोजगार की तैयारी:कम फीस में बेहतर शिक्षा मिल रही, छात्रों को मिल रहे नए मौके
    Next Article
    सहारनपुर में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत:पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, छह महीने पहले बना था पिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment