Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले- ममता BJP का रास्ता खोल रहीं:हिमंता ने कहा- बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे; EC ने 5 अफसर सस्पेंड किए, शाह का रोड शो

    15 hours ago

    2

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली में रैली की। उन्होंने कहा- मेरे ऊपर 36 केस हैं क्योंकि मैं BJP से लड़ता रहता हूं। ED ने मेरे से 55 घंटे पूछताछ की। मेरा घर ले लिया गया था। लेकिन ममता जी के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ। क्योंकि जो ममता बंगाल में कर रही हैं, मोदी जी देश में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, पर उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कंट्रोल करते हैं। मोदी ने अमेरिका को हमारे देश का कृषि सेक्टर बेच दिया। आप जानते हो कि देश में जहां भी नरेंद्र मोदी जाते हैं, वो सिर्फ नफरत फैलाते हैं। कुछ साल पहले कांग्रेस ने देशभर में भारत जोड़ो यात्रा की। कांग्रेस के दौर में बंगाल में उद्योग थे। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस बार हम असम में सेंचुरी और बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे। मैं भरोसे से कह सकता हूं कि बंगाल में पहले चरण में ही भाजपा 110 सीटें जीत चुकी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आने वालों के कारण अगले दो दशकों में असम और बंगाल में हिंदू अपना बहुमत का दर्जा खो देंगे। TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी को पहले फेज की 152 सीटों में से 125 से 135 सीटें मिलेंगी। ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रोड शो किया। इधर, चुनाव आयोग ने लापरवाही बरतने और निष्पक्षता नहीं रखने पर पांच अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड अधिकारियों में एएसपी और एसडीपीओ भी शामिल हैं। बंगाल चुनाव के 4 बड़े अपडेट्स… पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    AAP छोड़ते ही राघव चड्ढा के 14 लाख इंस्टाग्राम-फॉलोअर्स घटे:संजय सिंह बोले- 7 राज्यसभा सांसदों को अयोग्य ठहराने के लिए सभापति को चिट्‌ठी लिखेंगे
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:कार में इंस्पेक्टर की लाश मिली; 7 MP की मेंबरशिप रद्द कराएगी AAP; डॉक्यूमेंट्री रोकने पर लॉरेंस गैंग ने धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment