Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab में Akali Dal और BJP के नए गठबंधन पर Sanjay Singh का तंज, बताया 0+0=0

    6 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित गठबंधन पर मंगलवार को तंज कसते हुए इसे ‘शून्य’ करार दिया। सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन 0+0=0 है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल-भाजपा सरकार के पिछले 10 साल के शासन के दौरान पंजाब के हर घर तक नशा पहुंचा और राज्य को बर्बाद कर दिया गया। सिंह ने कहा कि अकाली दल उसी भाजपा के साथ खड़ा है, जिसे उन्होंने 750 किसानों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया और जिस पर किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी तथा पाकिस्तानी कहने का आरोप लगाया।संजय सिंह 2021 के पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 संबंधी नियमों के कथित उल्लंघन के पांच साल पुराने मामले में मंगलवार को सुलतानपुर की अदालत में पेश हुए थे। उनके वकील के मुताबिक, अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में संजय सिंह और इस मामले के अन्य सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इस बीच, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा की।इसके साथ ही छह साल बाद अकाली दल की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों दल पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सत्ता में आने पर गठबंधन में अकाली दल की भूमिका बड़े भाई की होगी और मुख्यमंत्री पद भी उसी के पास रहेगा।गौरतलब है कि अकाली दल ने सितंबर 2020 में तीन कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा के साथ अपना 24 साल पुराना गठबंधन तोड़कर राजग से नाता तोड़ लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने Congress को दी सलाह, सीट बंटवारे में जीत के समीकरण पर करें विचार
    Next Article
    Punjab में Akali Dal और BJP का छह साल बाद फिर गठबंधन, ढिल्लों ने बताया ऐतिहासिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment